Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यमुना विहार में डेढ़ साल से बदहाल लाल बहादुर शास्त्री मार्ग, लोग परेशान; जल्द निर्माण की आस

    Updated: Thu, 26 Feb 2026 05:15 AM (GMT+05:30)

    पूर्वी दिल्ली के यमुना विहार स्थित लाल बहादुर शास्त्री मार्ग की डेढ़ साल से जर्जर हालत ने स्थानीय निवासियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दिल्ली जल बोर्ड ...और पढ़ें

    लाल बहादुर शास्त्री मार्ग की जर्जर हालत ने स्थानीय निवासियों की मुश्किलें बढ़ा दी।

    लाल बहादुर शास्त्री मार्ग की जर्जर हालत ने स्थानीय निवासियों की मुश्किलें बढ़ा दी।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवादाता, पूर्वी दिल्ली। यमुना विहार लाल बहादुर शास्त्री मार्ग की जर्जर हालत ने स्थानीय निवासियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। करीब 1100 मीटर लंबी इस सड़क को डेढ़ साल पहले सीवर लाइन बिछाने के लिए दिल्ली जल बोर्ड ने खोदा था, लेकिन अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और टूटी सड़क लोगों के लिए खतरा बन चुकी है।

    रोजाना हजारों वाहन चालक और पैदल यात्री इस मार्ग से गुजरते हैं। टूटी सड़क के कारण दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। कई लोग फिसलकर चोटिल हो चुके हैं, वहीं बरसात के दिनों में गड्ढों में पानी भर जाने से हादसों का खतरा और बढ़ जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है।

    स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि अगर समय रहते सड़क को दुरुस्त नहीं किया गया तो कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है।

    सड़क की हालत इतनी खराब है कि रोज डर लगा रहता है। बरसात में तो पता ही नहीं चलता कि गड्ढा कितना गहरा है। कई बार शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। - मामराज सिंह, स्थानीय निवासी

    रोजाना 2 लाख से अधिक लोग इस सड़क से आवागमन करते हैं। कई बार पार्षद को भी सड़क दुरुस्त कराने के लिए बोला गया है। खराब सड़क को डेढ़ साल तो हो गए और कितना इंतजार करना होगा। - शिव स्वरूप शर्मा, स्थानीय निवासी

    मार्ग के लिए बजट पास हो गया है। जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इसके बाद लोगों का सफर बेहतर हो जाएगा। - अजय महावर, स्थानीय विधायक

    यह भी पढ़ें- पूर्वी दिल्ली: यमुना विहार में अवैध निर्माण पर MCD की बड़ी कार्रवाई, ध्वस्त की गई इमारत