यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
क्या है AQI और इसके अलग-अलग लेवल, पढ़ें एयर क्वालिटी से जुड़े ऐसे ही सवालों के जवाब
देश के कई हिस्से इस समय प्रदूषण की मार झेल रहे हैं। दिल्ली-एनसीआर समेत कई इलाकों में हवा से स्तर बेहद खतरनाक हो चुका है। बीते दिन दिल्ली में कई जगह AQ ...और पढ़ें

HighLights
- दिल्ली-एनसीआर समेत कई जगह AQI गंभीर स्तर पर पहुंच गया है।
- हवा का खराब होता स्तर लगातार चिंता का विषय बना हुआ है।
- ऐसे में जरूरी है कि AQI से जुड़ी सभी जानकारी का होना बेहद जरूरी है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली समेत आसपास के कई इलाके घनी धुंध की चादर से ढके हुए हैं। सर्दियों का महीना आते ही देश में कई जगह प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगता है। बीते कुछ दिनों से दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में हवा का स्तर यानी AQI गंभीर स्तर पर पहुंच गया है, जो सेहत के लिए काफी ज्यादा हानिकारक माना जाता है। राजधानी के दिल्ली के कई इलाकों में AQI 1000 के पार पहुंच गया।
पिछले कई समय से हम सब लगातार AQI के बारे में देख, सुन और पढ़ रहे हैं। इसका मतलब Air Quality Index होता है, जो किसी इलाके में मौजूद हवा के स्तर को बताता है। हालांकि, इस शब्द के बारे में अभी भी काफी कम लोगों को ही जानकारी है। ऐसे में आज इस आर्टिकल में मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल के मौसम वैज्ञानिक प्रदीप कुमार गुप्ता से जानेंगे AQI से जुड़ी वह सभी बातें, जो आपको जानना जरूरी है, तो आइए जानते हैं इससे जुड़े कुछ जरूरी सवालों के जवाब-
यह भी पढ़ें- वायु प्रदूषण बन सकता है दिल के मरीजों के लिए काल, बचाव के लिए जरूर रखें इन बातों का ध्यान
क्या है एक्यूआई?
AQI, जिसे एयर क्वालिटी इंडेक्स भी कहा जाता है, एक सूचकांक यानी इंडेक्स है, जो रोज की हवा के लेवल को रिपोर्ट करता है। यह बताता है आप जिस हवा में सांस ले रहे हैं, वह कितनी साफ या अनहेल्दी है। साथ ही यह हवा के स्तर के मुताबिक इससे जुड़े हेल्थ इफेक्ट्स के बारे में भी जानकारी देता है। AQI इस बात पर भी फोकस करता है कि खराब हवा में कुछ घंटों या दिनों तक सांस लेने से आपकी सेहत कैसे प्रभावित होती है। AQI को चार मेजर एयर पॉल्युटेंट ग्राउंड लेवल ओजोन, पार्टिकल पॉल्युशन, कार्बन मोनोऑक्साइड और सल्फर डाइऑक्साइड के आधार पर कैलकुलेट किया जाता है।
एयर क्वालिटी क्यों जरूरी है?
एयर क्वालिटी बेहद जरूरी होती है, क्योंकि आपके आसपास की हवा आपके जीने के तरीके और सांस लेने को प्रभावित करती है। मौसम की ही तरह हवा का स्तर भी दिन-ब-दिन या हर घंटे बदल सकता है। आपकी हवा की क्वालिटी बताने में AQI अहम रोल निभाता है। लोकल ऑफिशियल्स लोकल एयर क्वालिटी, खराब हवा का सेहत पर असर और कैसे आप अपनी सेहत का ध्यान रख सकते हैं, इन सबके बारे में जानकारी लेने के लिए AQI का इस्तेमाल करते हैं।
खबरें और भी
कैसे काम करता है एक्यूआई?
AQI बेहद आसान तरीके से काम करता है और इसे समझना भी बेहद जरूरी होता है। आमतौर पर इसे 0 से 500 के बीच आंका जाता है। AQI मान जितना ज्यादा होगा, वायु प्रदूषण का स्तर उतना ही अधिक होगा। साथ ही इससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी उतनी ही ज्यादा होंगी। उदाहरण के लिए AQI का 50 का स्तर अच्छी वायु गुणवत्ता को बताता है, जिससे लोगों की सेहत को कोई हानिकारक प्रभाव नहीं होता। वहीं, 300 का स्तर बेहद खतरनाक होता है, जो सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है।
