Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Basant Panchami 2024: आखिर बसंत पंचमी के दिन क्यों उड़ाते हैं पतंग? जानें कैसे हुई इसकी शुरुआत

    By Kaushik SharmaEdited By: Kaushik Sharma
    Updated: Tue, 06 Feb 2024 10:45 AM (IST)

    हिंदू पंचांग के अनुसार प्रत्येक वर्ष माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी का त्योहार बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। बसंत पंचमी के दि ...और पढ़ें

    Basant Panchami 2024: आखिर बसंत पंचमी के दिन क्यों उड़ाते हैं पतंग? जानें कैसे हुई इसकी शुरुआत
    Basant Panchami 2024: आखिर बसंत पंचमी के दिन क्यों उड़ाते हैं पतंग? जानें कैसे हुई इसकी शुरुआत

    HighLights

    1. बसंत पंचमी का त्योहार बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है।
    2. बसंत पंचमी के दिन पतंग उड़ाने की परंपरा लंबे समय से जारी है।
    3. इस दिन कई जगहों पर पतंग महोत्सव का आयोजन किया जाता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Basant Panchami 2024, Kite Flying Festival: हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक वर्ष माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी का त्योहार बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। बसंत पंचमी के दिन ज्ञान की देवी मां सरस्वती की विधिपूर्वक पूजा की जाती है। इस दिन से बसंत ऋतु का आगमन होता है। बसंत पंचमी के 40 दिन बाद होली का पर्व मनाया जाता है। इसलिए बसंत पंचमी से होली के त्योहार की शुरुआत मानी जाती है। इस खास अवसर पर लोग पतंग भी उड़ाते हैं। कई जगहों पर पतंग महोत्सव का आयोजन किया जाता है। चलिए आपको इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि इस दिन पतंग क्यों उड़ाई जाती है।

    यह भी पढ़ें: Basant Panchami 2024: देश के किस राज्य में कैसे मनाया जाता है बसंत पंचमी का पर्व? यहां जानें

    बसंत पंचमी और पतंग का कनेक्शन

    बसंत पंचमी के दिन कई लोग पतंग महोत्सव में शामिल शामिल होते हैं। इस खास अवसर पर पतंग उड़ाने की परंपरा लंबे समय से जारी है। बच्चों और युवाओं के अलावा अन्य पतंग प्रेमी भी इस दिन पतंग उड़ाने को लेकर खूब उत्साहित नजर आते हैं।

    बसंत ऋतु के आने के साथ फसलों पर भी हरे व पीले फूल खिलते हैं। इसकी खुशी लोग पतंग उड़ाकर जाहिर करते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक तरह से बसंत ऋतु की शुरुआत होने पर खुशी को मनाने का तरीका है।

    बसंत पंचमी के त्योहार को हर राज्य में अलग-अलग तरीके से मनाते हैं। इस दिन लोग पीले वस्त्र धारण कर मां सरस्वती की विधिपूर्वक पूजा करते हैं। साथ ही पीले मीठे चावल बनाकर भोग लगाते हैं। इसके अलावा स्कूल और कॉलेज में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। घरों में लोग तरह-तरह के पकवान बनाते हैं और इस पर्व का अच्छे तरीके से मनाते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Basant Panchami 2024 Puja Vidhi: बसंत पंचमी के दिन ऐसे करें मां सरस्वती की पूजा, ज्ञान का मिलेगा वरदान

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी'।