Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    खतरे के निशान के लिए क्यों किया जाता है लाल रंग का इस्तेमाल? यहां जान लें इसकी वजह

    Updated: Sun, 17 Aug 2025 11:16 AM (IST)

    आपने रोजमर्रा के जीवन में देखा होगा कि लाल रंग का इस्तेमाल खतरे का इशारा करने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि लाल रंग को ही क्यों ...और पढ़ें

    खतरे के निशान के लिए क्यों चुना गया लाल रगं? (Picture Courtesy: Freepik)
    खतरे के निशान के लिए क्यों चुना गया लाल रगं? (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. लाल रंग का इस्तेमाल खतरे के निशान के लिए किया जाता है
    2. यह रंग ट्रैफिक लाइट, एंबुलेंस और हॉस्पिटल का निशान और फायर बटन के लिए किया जाता है
    3. लाल रंग दूर से नजर आ जाता है

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपने कभी गौर किया है कि खतरे, चेतावनी या किसी इमरजेंसी साइन के लिए हमेशा लाल रंग का ही इस्तेमाल किया जाता है। चाहे ट्रैफिक सिग्नल हो, आग के उपकरण हों या फिर इमरजेंसी बटन ही क्यों न हो, लाल रंग हर जगह सावधानी का संकेत देता है।

    लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि खतरे के बारे में बताने के लिए लाल रंग का ही क्यों चुना गया है? इसकी जगह नीले, पीले या हरे रंग को क्यों नहीं चुना गया? क्या इसके पीछे कोई सांइटिफिक वजह है? आइए इसके पीछे की वजह समझने की कोशिश करते हैं।

    दूर से नजर आ जाता है

    लाल रंग की वेव लेंथ सबसे लंबी होती है, जिसके कारण यह दूसरे रंगों की तुलना में दूर से ही आसानी से दिखाई देता है। यही वजह है कि प्राकृतिक घटनाओं जैसे सूर्योदय और सूर्यास्त के समय आकाश लाल दिखता है। इस गुण के कारण लाल रंग को चेतावनी देने के लिए सबसे बेहतर माना जाता है, ताकि व्यक्ति दूर से ही सावधान हो जाए और खतरे के ज्यादा करीब न पहुंचे।

    साइकोलॉजिकल इफेक्ट

    साइकोलॉजी के अनुसार, लाल रंग दिमाग को तुरंत एक्टिव कर देता है। यह रंग अग्रेशन, जोश और खतरे की भावना पैदा करता है, जिससे लोग सतर्क हो जाते हैं। लाल रंग देखकर मनुष्य का दिमाग तुरंत रिएक्शन देता है, इसलिए इसे इमरजेंसी संकेतों के लिए चुना गया।

    खबरें और भी

    अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण

    विश्व स्तर पर लाल रंग को खतरे का मानक संकेत माना गया है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने लाल रंग को आपातकालीन और सुरक्षा चिन्हों के लिए चुना हुआ है। इससे दुनिया भर में एकरूपता बनी रहती है और लोग किसी भी देश में जाएं, उन्हें लाल रंग देखकर सतर्क होने का संकेत मिल जाता है।

    टेक्नोलॉजी और उपकरणों में लाल रंग का इस्तेमाल

    आधुनिक तकनीक में भी लाल रंग का इस्तेमाल खतरे को दर्शाने के लिए किया जाता है, जैसे-

    • ट्रैफिक लाइट- लाल बत्ती का मतलब रुकना होता है।
    • फायर अलार्म और इमरजेंसी बटन- लाल रंग के होते हैं ताकि आसानी से पहचाने जा सकें।
    • मेडिकल चेतावनी- खतरनाक दवाओं और केमिकल पर लाल लेबल लगाया जाता है।

    लाल रंग का खतरे के प्रतीक के रूप में इस्तेमाल करने के पीछे कई वैज्ञानिक और मनोवैज्ञानिक कारण हैं। इसीलिए दुनिया भर में लाल रंग को खतरे और चेतावनी का प्रतीक माना जाता है।

    यह भी पढ़ें- क्या आप जानते हैं शॉपिंग मॉल में क्यों नहीं होती खिड़कियां? यहां जान लें इसके पीछे की वजह

    यह भी पढ़ें- क्यों चिड़िया की 'चोंच' जैसा होता है Bullet Train के आगे का हिस्सा? पढ़ें इस बनावट के पीछे का साइंस