Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    क्या है बूमर्स, मिलेनियल्स और Gen Z, जानें सभी जनरेशन के बारे में सबकुछ

    Updated: Fri, 23 Feb 2024 07:44 PM (IST)

    हम सभी अक्सर बूमर्स मिलेनियल्स और Gen Z जैसे शब्दों को सुनते रहते हैं। इन पर अक्सर तर्क-वितर्क भी होते रहते हैं लेकिन क्या आप असल में इनके बारे में जा ...और पढ़ें

    क्या आप जानते हैं अलग-अलग तरह की जनरेशन के नाम
    क्या आप जानते हैं अलग-अलग तरह की जनरेशन के नाम

    HighLights

    1. हम अक्सर बूमर्स, मिलेनियल्स और Gen Z जैसे शब्दों को सुनते रहते हैं।
    2. यह सभी अलग-अलग तरह की पीढ़ियों के नाम है।
    3. जनरेशन एक ही समय में पैदा हुए और एक ही स्थान पर पले-बढ़े लोगों का समूह होती है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हम अक्सर पीढ़ियों के बारे में सुनते और पढ़ते आ रहे हैं। समय और उम्र के अनुसार लोगों को अलग-अलग पीढ़ियों में विभाजित किया गया है। कोई पुरानी पीढ़ी के लोग कहलाते हैं और कुछ नई पीढ़ी के लोग होते हैं। अक्सर लोग अपनी-अपनी पीढ़ी के समय को याद कर खुद को एक-दूसरे से बेहतर बताने की कोशिश करते हैं, तो वहीं कुछ नई पीढ़ी को देख अफसोस मनाते हैं। ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखिर यह पीढ़ी क्या है, जिसका जिक्र लगभग हर व्यक्ति की जुबां पर रहता है। अगर आप भी अक्सर पीढ़ियों के बारे में बातें करते रहते हैं, तो आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे इन पीढ़ियों से जुड़ी सभी जरूरी बातों के बारे में-

    यह भी पढ़ें- साफ-सफाई रखने के मकसद से हुआ था Chef की टोपी का आविष्कार, जानें कैसे उनकी काबिलियत बताते हैं इसके फोल्ड्स

    पीढ़ी क्या है?

    एक पीढ़ी एक ही समय में पैदा हुए और एक ही स्थान पर पले-बढ़े लोगों का समूह है। इस "जन्म समूह" के लोग अपने पूरे जीवन में समान विशेषताओं, प्राथमिकताओं और मूल्यों का प्रदर्शन करते हैं। पीढ़ियां एक डिब्बा नहीं हैं, बल्कि यह एक शक्तिशाली सबूत हैं, जो बताते हैं कि अलग-अलग उम्र के लोगों का साथ जुड़ना और प्रभावित करना कहां से शुरू करना है। हालांकि, समय के अनुसार पीढ़ियों के बीच अंतर बढ़े, जिसकी वजह से यह जानना जरूरी है कि हर पीढ़ी कब शुरू होती है और कब समाप्त होती है।

    पीढ़ियों का भौगोलिक स्थितियों के साथ भी गहरा संबंध है। उदाहरण के लिए, मिलेनियल्स वैश्विक स्तर पर सबसे सुसंगत पीढ़ी है। हालांकि, इसके बावजूद अभी भी शहरी परिवेश में पले-बढ़े मिलेनियल्स और ग्रामीण परिवेश में पले-बढ़े या नए देश में जाने वाले मिलेनियल्स के बीच महत्वपूर्ण अंतर देखने को मिलता है।

    आज की प्राथमिक पीढ़ियां कौन सी हैं?

    वर्तमान में, सात पीढ़ियां मिलकर हमारे समाज को बनाती हैं। इन सात पीढ़ियों में से हर एक की कार्यबल, बाजार और समुदायों में सक्रिय भूमिका होती है। ये सात पीढ़ियां यानी जनरेशन निम्न हैं-

    खबरें और भी

    ग्रेटेस्ट जनरेशन (The Greatest Generation)

    जन्म का समय- 1901 से 1927 तक

    साल 1901 से 1927 के बीच जन्म लेने वालों को ग्रेटेस्ट जनरेशन कहा जाता है। इन्हें इस नाम से इसलिए जाना जाता है, क्योंकि इस दौरान पैदा हुए बच्चों ने काफी संघर्ष देखा और कई तरह की परेशानियों का सामना किया, जिनमें खतरनाक लड़ाइयां, बीमारियां और गरीबी शामिल थी।

    साइलेंट जनरेशन (The Silent Generation)

    जन्म का समय- 1928 से 1945 तक

    साइलेंट जनरेशन का दौर 1928 से 1945 के बीच पैदा हुए लोगों का कहलाता है। इसे साइलेंट जनरेशन इसलिए कहा जाता है, क्योंकि इस समय जन्मे लोगों ने विश्व युद्ध और गुलामी का दौर देखा। इस दौरान लोग अन्याय को चुपचाप सहते थे और इसके खिलाफ बोलने से डरते थे।

    बेबी बूमर (The Baby Boomer Generation)

    जन्म का समय - 1946 से 1964 तक

    साल 1946 से 1964 तक जन्म लेने वाले लोगों को बेबी बूमर जनरेशन कहा जाता है। उन्हें इस कैटेगरी में इसलिए रखा गया, क्योंकि इस दौरान जीवन बदलने वाली कई तकनीक आईं। इस पीढ़ी के लोगों ने अपना पूरा जीवन मेहनत के साथ तकनीकी युग में कार्य करने के तरीके को सीखने में बीता दिया। साथ ही उन्होंने अपने समय में आधुनिक विकास भी देखा।

    जनरेशन एक्स (Generation X or Gen X)

    जन्म का समय- 1965 से1980 तक

    बेबी बूमर्स की तरह जनरेशन X भी तकनीक के लिए नए थे। हालांकि, इस जनरेशन को मॉर्डन जमाने की शुरुआत माना जाता है। इसे हिप्पी कल्चर, सिनेमा, आर्ट और म्यूजिक को एक नया आयाम देने वाली रॉक एंड रोल देने जनरेशन माना जाता है। वर्तमान में इस पीढ़ी के लोग बुजुर्ग और युवा आबादी के बीच एक पुल का काम करते हैं।

    मिलेनियल्स (Millennials)

    जन्म का समय- 1981 से 1996 तक

    साल 1981 से 1996 के दौरान जन्मे लोगों को मिलेनियल्स कहा जाता है। आपने अक्सर सोशल मीडिया पर मिलेनियल्स से जुड़ी कई पोस्ट देखे होंगे। यह वह पीढ़ी है, जिसने अपने जीवन में सबसे ज्यादा बदलावों को देखा और सीखा है। इस जनरेशन के लोगों ने न सिर्फ पुराने जमाने के लोगों की तरह जीवन व्यतीत किया है, बल्कि बदलती तकनीक के साथ खुद को बदला भी है।

    जनरेशन Z (Generation Z or Gen Z)

    जन्म का समय -1997 से 2012 तक

    साल 1997 से 2012 तक में जन्मे बच्चों को जनरेशन Z या शॉर्ट में Gen Z कहा जाता है। इस पीढ़ी के लोगों की शुरुआत ही सोशल मीडिया से हुई। इस दौर में पैदा हुए लोगों ने ट्रोल्स-साइबर बुलिंग जैसी चीजों का सामना किया। इन्हीं के दौर में ट्रेंडिंग, वाइब्स जैसे कई स्लैंग भी फेमस हुए हैं।

    जनरेशन अल्फा (Generation Alpha or Gen Alpha)

    जन्म का समय- 2013 से 2025 तक

    इस जनरेशन में पैदा होने वाले बच्चे काफी तेज दिमाग और मल्टीटास्किंग वाले होते हैं। जन्म से ही तकनीक से जुड़े रहने की वजह से वह इंटरनेट, सेल फोन, टैबलेट और सोशल मीडिया के साथ बड़े हो रहे हैं। जेन अल्फा जनरेशन को दुनिया की सबसे यंग और 21वीं सदी की असली जनरेशन माना जाता है।

    यह भी पढ़ें- आंखों की सुरक्षा के लिए बनाया गया था दुनिया का पहला Contact Lens, दिलचस्प है इसके ईजाद होने की कहानी

    Picture Courtesy: Freepik