Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Google सर्च इंजन में क्यों मिलता है I’m Feeling Lucky बटन? जानिए किस काम आता है ये खास ऑप्शन

    Updated: Wed, 31 Jan 2024 06:00 PM (IST)

    गूगल सर्च का इस्तेमाल करते हुए क्या आपने कभी I’m Feeling Lucky या आज मेरी किस्मत अच्छी है वाला बटन देखा है। अगर कभी नोटिस किया है तो क्या आपने इस बटन ...और पढ़ें

    Google सर्च इंजन में क्यों मिलता है ये खास बटन, यहां समझें अपने काम की बात
    Google सर्च इंजन में क्यों मिलता है ये खास बटन, यहां समझें अपने काम की बात

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। गूगल सर्च का इस्तेमाल करते हुए क्या आपने कभी I’m Feeling Lucky या आज मेरी किस्मत अच्छी है वाला बटन देखा है। अगर कभी नोटिस किया है तो क्या आपने इस बटन पर प्रेस किया।

    आपके जेहन में यह सवाल कभी न कभी जरूर आया होगा कि आखिर गूगल सर्च पर इस खास बटन का क्या काम है। इस आर्टिकल में आपको इस खास बटन के बारे में बताने जा रहे हैं-

    क्या है I’m Feeling Lucky बटन

    कीवर्ड के साथ सर्च

    जब आप इस बटन पर क्लिक करते हैं तो आपका काम बहुत हद तक आसान हो जाता है। Google Search पर किसी कीवर्ड को सर्च किया जाता है तो सर्च रिजल्ट के रूप में बहुत सी वेबसाइट के लिंक्स मिलते हैं।

    वहीं अगर आप कीवर्ड टाइप कर I’m Feeling Lucky बटन पर क्लिक करते हैं तो गूगल पर मौजूद सबसे पहले लिंक पर डायरेक्ट पहुंच जाते हैं। यानी आपको बहुत से सर्च रिजल्ट नहीं दिखाए जाते।

    बिना कीवर्ड के साथ सर्च

    इसी तरह, बिना कीवर्ड डाले इस बटन पर क्लिक करते हैं तो गूगल डूडल की दुनिया में पहुंच जाते हैं। इस बटन पर क्लिक कर आप गूगल डूडल के बारे में ज्यादा जानकारी ले सकते हैं।

    Google का सबसे पहला Doodle कब आया था?

    गूगल का सबसे पहला डूडल 30 अगस्त, 1998 को आया था। गूगल के इस डूडल में यूजर्स को एक ऑफिस मैसेज दिया गया था। यह डूडल Google के संस्थापकों लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन द्वारा लोगों को यह बताने का काम कर रहा था कि वे बर्निंग मैन के लिए ऑफिस से बाहर होंगे।

    Google डूडल की पहली सीरीज कब हुई थी शुरू

    गूगल के इस खास बटन पर क्लिक करते हैं तो बताया जाता है कि गूगल डूडल की पहली सीरीज वर्ष 2000 में शुरू हुई थी। इसी वर्ष गूगल ने सबसे पहले इंटरनेशनल डूडल को लॉन्च किया था।

    गूगल ने फ्रांस में बैस्टिल दिवस मनाने के लिए अपना पहला इंटरनेशनल डूडल लॉन्च किया था।

    ये भी पढ़ेंः AI को स्मार्ट बनाने के लिए Google पढ़ सकता है आपकी पर्सनल जानकारी, जानिए क्या हैं इसके खतरे

    क्यों खास है गूगल का डूडल

    गूगल की मानें तो पिछले 25 सालों से गूगल डूडल के जरिए एक खास मौके, पर्सनैलिटी, कल्चर, प्लेस को सेलीब्रेट किया जाता है।

    I’m Feeling Lucky पर क्लिक कर अपना दिन बनाएं खास

    I’m Feeling Lucky पर क्लिक कर आप अपने जन्मदिन पर बने खास डूडल को चेक कर सकते हैं। आपके जन्मदिन दुनिया भर के लिए किस मौके के रूप में खास है, यह जाना जा सकता है।

    • इसके लिए सबसे पहले I’m Feeling Lucky पर क्लिक करना होगा।
    • अब गूगल डूडल पेज खुलने पर स्क्रॉल डाउन करना होगा।
    • Find your Doodle के नीचे अपने जन्मदिन की तारीख डालनी होगी।
    • अब नेक्सट् पर टैप करना होगा।

    खबरें और भी