Odisha Bypoll result : नुआपाड़ा उपचुनाव में BJP की बढ़त बरकरार, हर राउंड में बढ़ रहा वोटों का फासला
ओडिशा के नुआपाड़ा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी बढ़त बनाए रखी है। मतगणना के हर चक्र के साथ, भाजपा का वोट अंतर बढ़ रहा है। शुरुआती रुझ ...और पढ़ें

फाइल फोटो।
HighLights
भाजपा नुआपाड़ा उपचुनाव में आगे
हर राउंड में बढ़ रहा अंतर
कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह
पांचवें राउंड में भाजपा ने अपनी बढ़त और बढ़ाई। इस राउंड में भाजपा को 25,195, कांग्रेस को 6,797 और बीजद को 6,538 वोट मिले। छठे राउंड के परिणामों में भाजपा को 30,641, कांग्रेस को 7,891 और बीजद को 8,646 वोट प्राप्त हुए। इस राउंड के बाद कांग्रेस फिर तीसरे स्थान पर और बीजद दूसरे स्थान पर पहुंच गई।
मतगणना के शुरुआती चरण में भी भाजपा की स्थिति मजबूत रही थी। शुरुआती दौर में जय ढोलकिया को 14,370 वोट मिले थे और वे 10,013 वोटों से आगे चल रहे थे, जबकि बीजद की स्नेहांगिनी छुरिया को 4,357 और कांग्रेस के घासी राम मांझी को 3,530 वोट प्राप्त हुए थे।
भाजपा: 54,980 वोट
बीजद: 18,184 वोट
कांग्रेस: 15,337 वोट