Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Assam Assembly Elections : अगप ने तेजपुर से दिग्गज गोस्वामी का टिकट काटा, राभा को दिया मौका

    By Neel RajputEdited By:
    Updated: Sun, 07 Mar 2021 10:25 PM (IST)

    अगप के अध्यक्ष और राज्य में मंत्री अतुल बोरा बोकाखाट से चुनाव लड़ेंगे। जबकि पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष और मंत्रिमंडल में उनके साथी केशब महंत कलियाबोर ...और पढ़ें

    पहले चरण के चुनाव के लिए आठ प्रत्याशियों की घोषणा की
    पहले चरण के चुनाव के लिए आठ प्रत्याशियों की घोषणा की

    गुवाहाटी, प्रेट्र। असम में भाजपा के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार में शामिल असम गण परिषद (अगप) ने प्रतिष्ठित तेजपुर विधानसभा सीट से पांच बार के विधायक बृंदाबन गोस्वामी का टिकट काट दिया है। पार्टी ने यहां से नए चेहरे पृथ्वीराज राभा को मैदान में उतारा है। राभा रविवार को ही अगप में शामिल हुए।

    असम विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए प्रत्याशियों की घोषणा करते हुए अगप के महासचिव रामेंद्र नारायण कलिता ने यह जानकारी दी। पार्टी ने आठ प्रत्याशियों की सूची जारी की है। असम में तीन चरणों-27 मार्च, एक अप्रैल और छह अप्रैल को चुनाव कराए जा रहे हैं।

    अगप के अध्यक्ष और राज्य में मंत्री अतुल बोरा बोकाखाट से चुनाव लड़ेंगे। जबकि, पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष और मंत्रिमंडल में उनके साथी केशब महंत कलियाबोर विधानसभा सीट से उतारा गया है। 126 सदस्यीय विधानसभा में अभी अगप के 13 विधायक हैं। एजीपी ने मौजूदा विधायकों रेनुपमा राजखोवा (टिओक), भबेंद्र नाथ भराली (डेरगांव) और प्रदीप हजारिका (अमगुरी) को भी टिकट दिया है। जयंत खौंद को नावबोइचा और पोनाकन बरुआ को चबुआ से मैदान में उतारा है।

    एआइयूडीएफ विधायक अगप में शामिल

    इस बीच, करीमगंज दक्षिणी से एआइयूडीएफ विधायक अजीज अहमद खान रविवार को अगप में शामिल हो गए। यह खबर है उनकी पार्टी ने करीमगंज सीट कांग्रेस के लिए छोड़ी है।

    खबरें और भी