यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
असम CM ने भूपेश सरकार पर बोला हमला, पूछा- क्या कांग्रेस को अकबर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भी ज्यादा प्रिय हैं?
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को मोहला-मानपुर की सभा में प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और नक्सलियो ...और पढ़ें

HighLights
- असम CM ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना
- सरमा बोले- अकबर, भूपेश बघेल से ज्यादा महत्वपूर्ण है।
ऑनलाइन डेस्क, राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को मोहला-मानपुर की सभा में प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा।
कांग्रेस और नक्सलियों के बीच ईलू-ईलू का संबंध
इस दौरान सरमा ने कहा कि कांग्रेस और नक्सलियों के बीच ईलू-ईलू का संबंध है। उन्होंने कवर्धा के कांग्रेस प्रत्याशी मंत्री मोहम्मद अकबर को लेकर सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या कांग्रेस को अकबर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भी ज्यादा प्रिय हैं?
अकबर के खिलाफ बोलने पर कांग्रेस ने जताया विरोध
असम के सीएम बिस्वा कांग्रेस की शिकायत पर चुनाव आयोग के नोटिस के बाद यहां सभा ले रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों जब मैंने एक सभा में अकबर के बारे में बोला तो कांग्रेस ने मेरे खिलाफ शिकायत की। अगर मैंने टीएस सिंहदेव या बघेल या किसी कांग्रेस नेता के खिलाफ कुछ बोला होता तो शिकायत दर्ज करना समझ में आता। मुझे लगता है कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस के लिए अकबर भूपेश बघेल से अधिक महत्वपूर्ण हैं।
कांग्रेस और नक्सलियों के खिलाफ BJP जीतेगी- सरमा
उन्होंने दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस और नक्सलियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ में भाजपा विजय हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार छत्तीसगढ़ियों के लिए नहीं, गांधी परिवार के लिए काम कर रही है। कांग्रेस की सरकार को बदलना है। अगर ऐसा नहीं किया तो हमारी संस्कृति नहीं बचने वाली है। कांग्रेस केवल मतांतरण और तुष्टीकरण की राजनीति करती है। बिस्वा ने इसके बाद कौडीकसा और अंबागढ़ चौकी में भी सभा ली।
यह भी पढ़ें- Delhi Air Pollution: दिल्ली पांच सालों में बना भारत का सबसे प्रदूषित शहर, देश के इन आठ राज्यों की हवा भी हुई खराब