Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    असम में 'लव और लैंड जिहाद' पर होगी सर्जिकल स्ट्राइक, भाजपा का सख्त कानून का वादा

    Updated: Wed, 01 Apr 2026 05:56 AM (IST)

    केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को असम के 'लोगों की भूमि, विरासत और अधिकारों के संरक्षण' पर केंद्रित ...और पढ़ें

    भाजपा ने असम में 'लव एंड लैंड जिहाद' के खिलाफ सख्त कानून लाने का किया वादा (फोटो- एक्स)

    भाजपा ने असम में 'लव एंड लैंड जिहाद' के खिलाफ सख्त कानून लाने का किया वादा (फोटो- एक्स)

    HighLights

    1. असम और केरलम के लिए भाजपा ने जारी किया अपना घोषणापत्र, किए कई महत्वपूर्ण वादे 

    2. असम में पांच लाख करोड़ के निवेश व लोगों के अधिकारों के संरक्षण का वादा किया गया है 

    पीटीआई, गुवाहाटी। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को असम के 'लोगों की भूमि, विरासत और अधिकारों के संरक्षण' पर केंद्रित भाजपा का घोषणापत्र (संकल्प पत्र) जारी किया। इसमें 31 प्रमुख वादे किए गए हैं, जिनका उद्देश्य असम को देश का सबसे समृद्ध राज्य बनाना है।

    उधर, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और केरलम के प्रदेश पार्टी प्रमुख राजीव चंद्रशेखर ने राज्य को 'विकसित केरलम' बनाने पर केंद्रित घोषणापत्र जारी किया। इसमें विकास और लोक कल्याण का एक महत्वाकांक्षी खाका तैयार किया गया है।

    असम में (जनजातीय क्षेत्रों को छोड़कर) समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने का वादा किया गया है। इसके अलावा, 'लव जिहाद' और 'लैंड जिहाद' के खिलाफ सख्त कानून बनाने तथा ''बांग्लादेशी मियां'' द्वारा कब्जाई गई भूमि को मुक्त कराने का संकल्प लिया गया है। असम को भारत का 'पूर्वी प्रवेश द्वार' बनाने के लिए पांच लाख करोड़ रुपये के बुनियादी ढांचे के निवेश का लक्ष्य रखा गया है।

    महिला सशक्तिकरण के लिए 'ओरुनोदोई' योजना के तहत मासिक सहायता बढ़ाकर तीन हजार रुपये करने और 40 लाख महिलाओं को 'लखपति दीदी' बनाने हेतु 25 हजार रुपये की सहायता देने का वादा है।

    अगले पांच वर्षों में दो लाख सरकारी नौकरियां देने तथा हर जिले में एक मेडिकल कालेज, विश्वविद्यालय और इंजीनियरिंग कालेज खोलने का लक्ष्य है। 'बाढ़ मुक्त असम मिशन' के लिए 18 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।

    केरलम में गरीबों के लिए मुफ्त एलपीजी सिलेंडर, एम्स और हाई-स्पीड रेल

    केरलम के लिए भाजपा के चुनावी वादों के अनुसार, गरीब परिवारों की महिला मुखिया, विधवाओं और 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को तीन हजार मासिक पेंशन दी जाएगी। साथ ही, खाद्य और दवाइयों के लिए 'भक्ष्य आरोग्य सुरक्षा कार्ड' के जरिये 2,500 का मासिक रिचार्ज मिलेगा।

    गरीब परिवारों को प्रतिवर्ष दो मुफ्त एलपीजी सिलेंडर (ओणम और क्रिसमस पर) दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, प्रत्येक घर को 20 हजार लीटर मुफ्त पानी उपलब्ध कराया जाएगा।

    केरलम में एम्स की स्थापना और तिरुअनंतपुरम से कन्नूर तक हाई-स्पीड रेलवे नेटवर्क का वादा किया गया है। विभिन्न शहरों को विशेष आर्थिक केंद्रों के रूप में विकसित किया जाएगा, जैसे कोच्चि को शिपबिल्डिंग हब और कन्नूर को डिफेंस इनोवेशन हब बनाना।

    खबरें और भी

    सबरीमाला और गुरुवायूर जैसे मंदिरों के प्रबंधन के लिए देवस्वोम बोर्डों में सुधार और 'सबरीमाला इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट मिशन' की शुरुआत की जाएगी। मुल्लापेरियार बांध के संबंध में भाजपा ने केरल के हितों की रक्षा करते हुए तमिलनाडु के लिए जल आपूर्ति सुनिश्चित करने का वादा किया।