Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    असम में जारी विधानसभा चुनाव के प्रचार के बीच कांग्रेस सत्ता में आई तो होगी सोनोवाल और सरमा की जांच

    By Ramesh MishraEdited By:
    Updated: Sun, 28 Feb 2021 10:19 PM (IST)

    असम में जारी विधानसभा चुनाव के प्रचार के बीच कांग्रेस ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। प्रचार के लिए पहुंचे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा ह ...और पढ़ें

    असम में जारी विधानसभा चुनाव के प्रचार छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल। फाइल फोटो।
    असम में जारी विधानसभा चुनाव के प्रचार छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल। फाइल फोटो।

    गुवाहाटी, एजेंसी। असम में जारी विधानसभा चुनाव के प्रचार के बीच कांग्रेस ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। प्रचार के लिए पहुंचे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि कांग्रेस के नेतृत्व वाला गठबंधन सत्ता में आया तो वह भाजपा शासन में हुए भ्रष्टाचार के मामलों की जांच कराएगा। इनमें मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और वित्त मंत्री हेमंत बिस्व सरमा से जुड़े मामलों की जांच भी शामिल होगी।

    असम में मार्च-अप्रैल में विधानसभा चुनाव होने हैं और कांग्रेस ने बघेल को वहां का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। साक्षात्कार में बघेल ने कहा, हम सत्ता में आए तो निश्चित रूप से आरोपों की जांच कराएंगे और दंड देने के लिए विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी साफ किया कि यह किसी तरह के बदले की कार्रवाई नहीं होगी। इसका राजनीतिक वैमनस्यता से कोई मतलब नहीं होगा। गलत हमेशा गलत होता है। इसी सिद्धांत का पालन किया जाएगा।

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि असम के उनके समकक्ष सभी तरह के गलत कार्यो में शामिल हैं। इन कार्यो में जानवर, कोयला, मछली, अंडा, सुपारी से संबंधित धंधे शामिल हैं। वह इन धंधों में हो रहे घोटालों को प्रश्रय देने का कार्य कर रहे हैं। इसी तरह के आरोप सरमा पर भी हैं। लेकिन सीबीआइ उनसे जु़़डे मामलों की जांच नहीं कर रही। बघेल ने आरोप लगाया कि सरमा का संबंध सारधा चिटफंड घोटाले से भी है। लेकिन लगता है कि कांग्रेस से भाजपा में जाकर सरमा पूरी तरह से पाक--साफ हो गए। दागी लोगों को लेकर भाजपा की पूरे देश में यही नीति है। उसे अपने दागी दिखाई नहीं देते हैं। उल्लेखनीय है कि सरमा एक समय कांग्रेस के मुख्यमंत्री रहे तरण गोगोई के खास थे।