Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Priyanka Gandhi in Assam: चाय बगान में पत्तियां तोड़ने से लेकर मजदूरों के घर भोजन, देखें प्रियंका गांधी की तस्वीरें

    By Sanjeev TiwariEdited By:
    Updated: Tue, 02 Mar 2021 04:41 PM (IST)

    Priyanka Gandhi in Assam प्रियंका असम दौरे के दूसरे दिन राज्‍य के सधारू टी स्‍टेट पहुंचीं थीं। वहां उन्‍होंने चाय बागान मजदूरों से मुलाकात की। इसके बा ...और पढ़ें

    असम में चाय बगान में पत्तियां तोड़ती प्रियंका गांधी (फोटो एएनआई)
    असम में चाय बगान में पत्तियां तोड़ती प्रियंका गांधी (फोटो एएनआई)

    तेजपुर, एजेंसी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा असम दौरे पर हैं। मंगलवार को असम के चाय बागान में महिलाकर्मियों के साथ पत्तियां तोड़ती नजर आईं। प्रियंका असम दौरे के दूसरे दिन राज्‍य के सधारू टी स्‍टेट पहुंचीं थीं। वहां उन्‍होंने चाय बागान मजदूरों से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने बागान में पारंपरिक रूप से सिर से टोकरी बांधकर पत्तियां भी तोड़ीं।

    इसके बाद प्रियंका गांधी एक चाय बागान मजदूर के घर भी गई। मजदूर के घर प्रियंका गांधी एक बच्चे को गोद में लेकर दुलारती नजर आई। बता दें कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर असम में चाय बागान और मजदूर अहम चुनावी मुद्दा है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने तेजपुर में एक स्थानीय चाय बागान कार्यकर्ता के घर भोजन भी किया।

    प्रियंका गांधी अपने असम दौरे के दूसरे दिन सधारू टी स्‍टेट पहुंचीं। यहां उन्होंने बागान मजदूरों के साथ चाय की पत्तियां तोड़ीं।

    प्रियंका गांधी अपने असम दौरे के दूसरे दिन सधारू टी स्‍टेट पहुंचीं। यहां उन्होंने बागान मजदूरों के साथ चाय की पत्तियां तोड़ीं।

    चाय बागान में प्रियंका ने महिलाकर्मियों के साथ समय बिताया। इस दौरान उन्होंने बागान में काम करने की तकनीकि को समझा।

    चाय बागान में प्रियंका ने महिलाकर्मियों के साथ समय बिताया। इस दौरान उन्होंने बागान में काम करने की तकनीकि को समझा।

    विधानसभा चुनाव के मद्देनजर असम में चाय बागान और मजदूर अहम चुनावी मुद्दा है। ऐसे में कांग्रेस चुनाव तैयारियों के मद्देनजर इस मुद्दे को भुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती।

    विधानसभा चुनाव के मद्देनजर असम में चाय बागान और मजदूर अहम चुनावी मुद्दा है। ऐसे में कांग्रेस चुनाव तैयारियों के मद्देनजर इस मुद्दे को भुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज चाय बगान के एक मजदूर यहां भोजन भी किया।

    खबरें और भी

    असम की 126 सीटों पर 3 चरणों में चुनाव

    असम की 126 सीटों के लिए 27 मार्च, 1 अप्रैल और 6 अप्रैल को तीन चरणो में चुनाव होगा। 2 मई को चुनावों के नतीजे घोषित होंगे। फिलहाल यहां भाजपा की सरकार है और सर्वानंद सोनोवाल यहां के मुख्यमंत्री हैं। पिछले चुनाव में भाजपा 89 सीटों पर चुनाव लड़ी थी और उसने 60 सीटें जीती थीं। वहीं असम गण परिषद ने 30 सीटों पर चुनाव लड़कर 14 सीटें और बोडोलैंड पीपल्स फ्रंट ने 13 सीटों पर चुनाव लड़कर 12 जीती थीं। कांग्रेस ने 122 सीटों पर चुनाव लड़ा था और सिर्फ 26 सीटों पर जीत दर्ज कर पाई थी।

    कामाख्या देवी के दर्शन के साथ दौरे की शुरुआत

    प्रियंका ने सोमवार को कामाख्या देवी के मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ दो दिवसीय दौरे की शुरुआत की थी। पूजा के बाद उन्होंने कहा था कि बहुत दिनों से यहां आने की इच्छा थी जो पूरी हो गई। इसके बाद उन्होंने लखीमपुर में बागान मजदूरों के साथ झुमुर डांस भी किया था।