Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    असम के चुनाव कार्यालय में 55 लाख की चोरी, दो सरकारी कर्मी गिरफ्तार

    By Pooja SinghEdited By:
    Updated: Mon, 05 Apr 2021 08:10 AM (IST)

    असम के बारपेटा जिले के चुनाव कार्यालय से 55 लाख रुपये चोरी करने के आरोप में दो सरकारी कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है। सरकारी बयान में बताया गया ह ...और पढ़ें

    असम के चुनाव कार्यालय में 55 लाख की चोरी, दो सरकारी कर्मी गिरफ्तार
    असम के चुनाव कार्यालय में 55 लाख की चोरी, दो सरकारी कर्मी गिरफ्तार

    बारपेटा, प्रेट्र। असम के बारपेटा जिले के चुनाव कार्यालय से 55 लाख रुपये चोरी करने के आरोप में दो सरकारी कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है। सरकारी बयान में बताया गया है कि शनिवार सुबह चुनाव अधिकारी के कार्यालय में चोरी होने का पता चला। इस संबंध में बारपेटा थाने में एक एफआइआर तीन अप्रैल, 2021 को दर्ज कराई गई। बारपेटा के पुलिस अधीक्षक द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जांच के दौरान राशि बरामद कर ली गई है।

    एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक कंप्यूटर आपरेटर और चुनाव कार्यालय के एक कनिष्ठ सहायक को रुपये चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।55 लाख रुपये की निकासी दो अप्रैल को की गई थी और उसे चुनाव अधिकारी के चैंबर के ट्रंक में रखा गया था। छह अप्रैल को तीसरे चरण के मतदान कार्यो में जाने वाले मतदान कर्मियों के बीच यह राशि बांटी जानी थी। मामले में आगे की जांच की जा रही है।-