यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Assam Election 2021: चुनाव आयोग 20 अप्रैल को चार मतदान केंद्रों पर फिर से वोटिंग कराएगा
भारत निर्वाचन आयोग ने निर्देश दिया है कि असम में 1 अप्रैल 2021 को हुए चार मतदान केंद्र पर वोटिंग को शून्य कर दिया गया है। यहां अब दोबारा 20 अप्रैल 202 ...और पढ़ें

गुवाहटी, एएनआइ। असम में दूसरे फेस का चुनाव एक अप्रैल 2021 को संपन्न हुए थे। इस दौरान चार मतदान केंद्र ऐसे हैं, जहां चुनाव आयोग दोबारा से वोटिंग कराएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने निर्देश दिया है कि असम में 1 अप्रैल 2021 को हुए चार मतदान केंद्र पर वोटिंग को शून्य कर दिया गया है। यहां अब दोबारा 20 अप्रैल 2021 को चुनाव कराए जाएंगे। इसके अलावा, आयोग के निर्देशों के अनुसार उक्त मतदान केंद्रों पर नए सिरे से मतदान करने के लिए मतदान सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे के बीच होगा।
Election Commission of India announces re-polling on 20th April at 4 polling stations in Ratabari, Sonai and Haflong, Assembly constituencies in Assam. The Commission declares void, the votes cast at these stations on April 1st.#AssamAssemblyPolls pic.twitter.com/VUxvf11mrx
— ANI (@ANI) April 10, 2021