Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Assam Chunav 2021 Voting LIVE: असम में अंतिम चरण में हुई 80 फीसद से ज्यादा वोटिंग

    By Manish PandeyEdited By:
    Updated: Tue, 06 Apr 2021 03:45 PM (IST)

    Assam Vidhan Sabha Chunav 2021 तीसरे चरण में भाजपा नेता हिमंत बिस्वा सरमा सहित राज्य के 12 जिलों के 337 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। इस बार चु ...और पढ़ें

    असम विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में कई शीर्ष नेता मैदान में हैं
    असम विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में कई शीर्ष नेता मैदान में हैं

    नई दिल्ली, एजेंसियां। असम में मंगलवार को तीसरे और अंतिम चरण में 80 फीसद से अधिक वोटिंग दर्ज की गई है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, रात 7.11 बजे तक 82.29 फीसद मतदान दर्ज किया गया था।  इस बार चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन के बीच है। भाजपा के साथ असोम गण परिषद (AGP) और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (UPPL) का गठबंधन है, जबकि कांग्रेस के गठबंधन में अखिल भारतीय यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन, आंचलिक गण मार्चा (AGM) और बोडोलैंड पीपल्स फ्रंट (BPF) शामिल हैं। यह चरण भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता हिमंत बिस्वा सरमा सहित राज्य के 12 जिलों के 337 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेगा। 

    तीसरे चरण में सरमा के अलावा, धरमपुर से मंत्री चंद्र मोहन पटौरी, गौहाटी पूर्व से शिक्षा मंत्री सिद्धार्थ भट्टाचार्य, और पतराचौकी से भाजपा के राज्य प्रमुख रणजीत कुमार दास भी अंतिम चरण में मैदान में हैं। बोंगईगांव से असोम गण परिषद (एजीपी) के उम्मीदवार फणीभूषण चौधरी, कोकराझार-पूर्व से बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) की प्रमिला रानी ब्रह्मा, सिदली से चंदन ब्रह्मा, और बारामा से निर्दलीय उम्मीदवार और लोकसभा सांसद नाबा हीरा कुमार मैदान में हैं।

    Assam Election 2021

    - असम में 3.40 बजे तक 68.31 फीसद मतदान दर्ज किया गया है। आज असम विधानसभा चुनावों के लिए तीसरे चरण की वोटिंग हो रही है। 

    - असम के मंत्री और भाजपा के उम्मीदवार हिमंत बिस्वा सरमा ने वोट डालने के बीद कहा, 'इस चरण में 40 सीटें हैं, हम उनमें से 22 पर जीत की उम्मीद कर रहे हैं और ये संख्या अधिक भी हो सकती है। इस चुनाव में हम अधिक सीटें जीतेंगे। पिछली बार हमने 84 सीटें जीती थीं, हम इस बार कम से कम 90 सीटों की उम्मीद कर रहे हैं।

    - असम में 12 बजे तक 33.18 फीसद मतदान दर्ज किया गया है। तीसरे चरण के दौरान गुवाहाटी पूर्व निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सिद्धार्थ भट्टाचार्य और उनके परिवार ने अपना वोट डाला।

    - असम के मंत्री और भाजपा नेता हिमंत बिस्वा सरमा ने गुवाहाटी के अमिंगांव में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। अंतिम चरण में 337 उम्मीदवारों के भाग्य का होगा फैसला। 

    - असम विधानसभा की 40 सीटों पर मतदान जारी है। सुबह 9.30 बजे तक 12.83 फीसद मतदान दर्ज किया गया है। गुवाहाटी के एक मतदान केंद्र पर लोगों की लंबी लाइन देखने को मिल रही है।

    - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम में आज हो रहे विधानसभा चुनाव में मतदाताओं और खासकर युवा मतदाताओं से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने की अपील की है।

    - असम विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के लिए आज मतदान हो रहा है। गुवाहाटी में मतदान केंद्र 211, 212 ए, 212, 213ए, 215 और 215 ए के बाहर वोटर्स अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। कोकराझार में एक मतदान केंद्र पर वरिष्ठ नागरिकों ने डाला वोट।

    खबरें और भी

    इससे पहले चुनाव आयोग ने रविवार को बोडो पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) की तमुलपुर विधानसभा सीट पर चुनाव स्थगित करने की याचिका खारिज कर दी थी। बीपीएफ ने यह याचिका इसलिए दाखिल की थी क्योंकि इस सीट से उसके प्रत्याशी रांगजा खुंगुर बासुमतारी भाजपा में शामिल हो गए थे। इस सीट पर मंगलवार को मतदान होना है। आयोग ने कहा कि इस समय चुनाव तभी स्थगित किया जा सकता है जब मान्यता प्राप्त राजनीति दल के प्रत्याशी की मौत हो जाए।

    असम विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में अंतिम मतदान प्रतिशत 80.96 फीसद रहा जो पहले चरण के मतदान प्रतिशत 79.93 से 1.03 प्रतिशत अधिक है। गुरुवार को मतदान खत्म होने के बाद मत प्रतिशत 77.21 फीसद बताया गया था, लेकिन आंकड़ों को अपडेट करने के बाद इसे बढ़ाकर 80.96 फीसद कर दिया गया है। गुरुवार को दूसरे चरण में राज्य की 39 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हुआ था।