Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Assam Exit Polls Highlights : एग्जिट पोल के अनुसार असम में फिर बन सकती है भाजपा की सरकार, यहां पढ़ें हर अपडेट

    By Neel RajputEdited By:
    Updated: Thu, 29 Apr 2021 09:58 PM (GMT+05:30)

    Assam Exit Polls Highlights असम की 126 विधान सभा सीटों पर तीन चरणों में हुए चुनावों में कुल 82.04 फीसद मतदान दर्ज किया गया था। अंतिम चरण में सबसे अधि ...और पढ़ें

    असम में तीन चरणों में हुई थी वोटिंग
    असम में तीन चरणों में हुई थी वोटिंग

    गुवाहटी, जेएनएन। एग्जिट पोल के रुझानों के मुताबिक, असम में भारतीय जनता पार्टी फिर से गठबंधन की सरकार बना सकती है। ज्यादातर चैनलों के अनुसार, भाजपा सबसे आगे दिखाई दे रही है, हालांकि इस बार कांग्रेस भी उसे कांटे की टक्कर दे रही है। एग्जिट पोल की मानें तो जहां 2016 के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने कांग्रेस को करारी शिकस्त दी थी। वहीं, इस बार कांग्रेस की स्थिति काफी बेहतर नजर आ रही है। 

    Assam Exit Polls Highlights : 

    आजतक

    आजतक के एग्जिट पोल के मुताबिक, असम में फिर से भाजपा गठबंधन की सरकार बनाती दिख रही है। इसके साथ ही आज तक के एग्जिट पोल में सीएम पद को लेकर भी लोगों की राय सामने आई है, जिसके अनुसार 20 फीसद लोग हिमंता बिस्वा को सीएम की कुर्सी पर देखना चाहते हैं। वहीं, मौजूदा मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल को 19 फीसद लोगों ने पसंद किया है। आजतक एग्जिट पोल के अनुसार, असम में भाजपा+ को 75-84 सीटें मिल सकती हैं, वहीं कांग्रेस+ को 40-50 सीटें मिल सकती हैं, जबकि अन्य के पास 1-4 सीटें जा सकती हैं।

    रिपब्लिक भारत

    रिपब्लिक भारत एग्जिट पोल के रुझानों में भी भाजपा की ही बढ़त दिखाई गई है। इसके मुताबिक भाजपा+ को असम में 74-84 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, कांग्रेस+ को 40 से 50 और अन्य दलों को एक से तीन सीटें मिलने का अनुमान है।

    टाइम्स नाउ

    टाइम्स नाउ एग्जिट पोल के मुताबिक, भाजपा+ को 65 सीटें मिलने का अनुमान है वहीं, कांग्रेस+ के पास 59 सीटें जा सकती हैं जबकि अन्य दलों को दो सीटें मिल सकती हैं।

    एबीपी

    एबीपी एग्जिट पोल के अनुसार, भाजपा+ के पाले में 58 से 71 सीटें जा सकती हैं। वहीं कांग्रेस+ को 53 से 66 सीटें मिल सकती हैं व अन्य दलों को 0-5 सीटें मिलने का अनुमान है।

    तीन चरणों में हुई थी वोटिंग

    असम में विधानसभा चुनावों के लिए तीन चरणों में वोटिंग हुई थी, जो 27 मार्च, 01 अप्रैल और 06 अप्रैल को हुई थी। असम की 126 विधानसभा सीटों पर तीन चरणों में हुए चुनावों में कुल 82.04 फीसद मतदान दर्ज किया गया था। अंतिम चरण में सबसे अधिक 85.20 फीसद मतदान हुआ था। एक अप्रैल को दूसरे चरण में 80.96 फीसद जबकि पहले चरण में 79.33 फीसद मतदाताओं ने वोट डाले थे।

    खबरें और भी