Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बदरुद्दीन अजमल के बेटे का विवादित बयान- 'दाढी, टोपी, लुंगी' वालों की होगी असम में अगली सरकार

    By Manish PandeyEdited By:
    Updated: Sun, 04 Apr 2021 07:51 AM (IST)

    असम में कांग्रेस की सहयोगी पार्टी ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के अब्‍दुर रहीम अजमल ने एक विवादास्‍पद बयान दिया है। अजमल ने कहा कि ...और पढ़ें

    अजमल ने कहा कि असम में अगली सरकार दाढ़ी, टोपी और लुंगी पहनने वालों की होगी।
    अजमल ने कहा कि असम में अगली सरकार दाढ़ी, टोपी और लुंगी पहनने वालों की होगी।

    बारपेटा (असम), एएनआइ। असम में विधानसभा चुनावों में तीसरे चरण के मतदान से पहले ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) प्रमुख बदरुद्दीन अजमल के बेटे अब्दुर रहीम अजमल ने विवादित दिया है। अजमल ने कहा है कि असम में अगली सरकार चलाने वाले दाढ़ी, टोपी और लुंगी पहनने वाले लोग होंगे। 6 अप्रैल को राज्य में तीसरे और अंतिम चरण का मतदान होना है।

    असम में कांग्रेस की सहयोगी पार्टी एआईयूडीएफ के अब्‍दुर रहीम अजमल ने बारपेटा में एक को संबोधिक करते हुए कहा, 'इस बार आपकी सरकार बनेगी। गरीबों की सरकार, विकास के लिए काम करने वाली सरकार, 'दाढ़ी, टोपी और लुंगी' पहनने वालों की सरकार बनेगी।

    इससे पहले बदरुद्दीन अजमल के 'गमोसा' फेंकने का वीडियो वायरल हुआ था। इसमें जिसमें एआईयूडीएफ अध्यक्ष अजमल एक चुनावी रैली में मंच पर असम के पारंपरिक गामोसा (गमछा) को फेंकते हुए नजर आ रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोकराझार में एक रैली में इसका जिक्र करते हुए कहा कि इस दृश्य ने लोगों को चोट पहुंचाई है। उन्होंने कहा, 'असम के लोग इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। लोग अपने मतों के जरिए इसका जवाब देंगे। कांग्रेस और उसके गठबंधन को लोग सजा देंगे।'

    प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सत्ता में वापसी के लिए एआईयूडीएफ के सामने समर्पण कर दिया है। उन्होंने कहा कि जिस दल के नेताओं ने कोकराझार को हिंसा की आग में झोंका था, आज कांग्रेस ने अपना हाथ और अपना भाग्य उन लोगों को थमा दिया है। पीएम ने कहा कि असम के निरंतर विकास के लिए डबल इंजन की सरकार जरूरी है।

    खबरें और भी