Bagaha vidhan sabha chunav 2025 voting: अब चुनाव के नतीजे का बेसब्री से इंतजार, देखें कौन-कौन प्रत्याशी
Bihar election voting 2025: बगहा विधानसभा चुनाव 2025 में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ। मतदाताओं ने शांतिपूर्ण ढंग से वोट डाले। अब सबकी निगाहें इस बात ...और पढ़ें

Bihar vidhan sabha chunav 2025 LIVE News Updates। बगहा में मतदान के लिए कतार में लगे मतदाता। जागरण
HighLights
बागाहा में कड़ी सुरक्षा में मतदान
2025 विधानसभा चुनाव संपन्न
प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला
डिजिटल डेस्क, पश्चिम चंपारण। Bagaha Election 2025 voting / Bihar election 2025 phase 2 voting: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण और अंतिम चरण के तहत जिन सीटों पर मतदान हुआ उनमें एक बगहा सीट भी है। यहां कुल 70.74 प्रतिशत मतदान हुआ। चुनाव आयोग की ओर से सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए थे। चुनाव को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
दिव्यांग और वृद्ध मतदाताओं ने उत्साह के साथ किया मतदान
लोकतंत्र का राष्ट्रीय पर्व पांच साल में एक बार आता है और मंगलवार को मतदान केंद्रों पर इसका जीवंत दृश्य देखने को मिला। सभी आयु वर्ग के लोग, चाहे वे दिव्यांग हों या वृद्ध, अपने मौलिक अधिकार का प्रयोग करने के लिए पूरे उत्साह और जोश के साथ पहुंचे। रामधाम मोहल्ला निवासी नागमणि दूबे, जो एक पैर से दिव्यांग हैं, अपने पुत्र की बाइक के सहारे मतदान देने आए।
वहीं वृद्धा रामदेवी भी अपने स्वजन के साथ लाठी के सहारे मतदान केंद्र पहुंचीं। दोनों को पंक्ति में खड़े मतदाताओं और सुरक्षा कर्मियों ने सम्मानपूर्वक पहले मतदान करने का मौका दिया। इसके अलावा दर्जनों वृद्ध और दिव्यांग मतदाता कंधे पर उठाकर या सहारे से मतदान केंद्र पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान केंद्रों पर यह दृश्य लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति और हर नागरिक की भागीदारी को उजागर करता रहा।
मतदान में दिखाई गति
कुछ मतदान केंद्रों पर दोपहर के बाद मतदाताओं की संख्या कम लग रही थी। इसे पीठासीन पदाधिकारी बूथों के उप विभाजन से जोड़कर देख रहे थे, जबकि वरीय मतदाता इसे एसआइआर का असर मान रहे थे। नरईपुर बूथ पर कार्यरत अधिकारियों के अनुसार दोपहर एक बजे तक 52 प्रतिशत मतदान हो चुका था, लेकिन परिसर में कतारें छोटी हो गई थीं। इस स्थिति से यह स्पष्ट हुआ कि मतदान प्रक्रिया सुचारू और शांतिपूर्ण रूप से चल रही है।
मतदाता अपने उद्देश्य के प्रति सजग और लोकतंत्र के प्रति जागरूक दिखे। सुबह से लेकर दोपहर तक मतदान केंद्रों पर उपस्थित लोग इस महापर्व का आनंद लेते रहे। मतदान केंद्रों का माहौल उत्सव जैसा रहा और हर वर्ग के लोग युवा, वृद्ध, महिलाएं सजगता और अनुशासन के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग करते नजर आए। लोकतंत्र की इस शक्ति और उत्साह ने पूरे क्षेत्र में मतदान प्रक्रिया को स्मरणीय बना दिया।
खबरें और भी
बगहा विधान सभा के प्रत्याशी
1. जयेश मंगल सिह -कांग्रेस
2. राम सिंह -भाजपा
3. नंदेश पांडेय उर्फ चुन्नू पांडेय -जन सुराज पार्टी
4. महफुज आलम-आजाद समाज पार्टी
5. राहुल तिवारी- राइट टू रिकाल पार्टी
6. शैलेश कुमार चौधरी-भारज जन जागरण पार्टी
7. दिनेश अग्रवाल-निर्दलीय