Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar election 2025 : मतदान के दौरान बिहार के पर्यटन मंत्री राजू सिंह को खदेड़ कर भगाया

    By PREM SHANKAR MISHRAEdited By: Dharmendra Singh
    Updated: Thu, 06 Nov 2025 03:11 PM (GMT+05:30)

    Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 : बिहार में 2025 के चुनावों के दौरान एक मतदान केंद्र पर, बिहार के पर्यटन मंत्री राजू सिंह को कुछ लोगों ने खदेड़ दिया। घ ...और पढ़ें

    Bihar Vidhan Sabha Chunav: कुढ़नी के बंगरा बंशीधर बूथ पर वोट देने के लिए पहुंची महिलाएं। जागरण

    Bihar Vidhan Sabha Chunav: कुढ़नी के बंगरा बंशीधर बूथ पर वोट देने के लिए पहुंची महिलाएं। जागरण

    HighLights

    1. पर्यटन मंत्री राजू सिंह को खदेड़ा

    2. मतदान केंद्र पर हुई घटना

    3. विरोधी दल के कार्यकर्ताओं ने पर्यटन मंत्री राजू सिंह के पहुंचते ही उनका विरोध शुरू कर दिया

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में जिले की 11 विधानसभा सीटों के लिए मतदान चल रहा है। गुरुवार को पर्यटन मंत्री राजू सिंह को खदेड़ कर भगा दिया। साहेबगंज के गोपीगंज स्थित बूथ संख्या 108 और 109 पर मतदान के दौरान अचानक माहौल गर्म हो गया।

    आरोप है कि यहां विरोधी दल के कार्यकर्ताओं ने पर्यटन मंत्री राजू सिंह के पहुंचते ही उनका विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते नारेबाजी तेज हुई और भीड़ आक्रोशित हो उठी। बढ़ते विरोध को देखते हुए सुरक्षा बलों ने हस्तक्षेप किया और मंत्री को वहां से वापस लौटना पड़ा। घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस तैनात कर दी गई।

    गांव में बरस रहे वोट, शहर में सूखा

    दोपहर एक बजे तक 45 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने वोट डाल लिए थे। ग्रामीण क्षेत्र में मतदान की गति तेज है। उसकी अपेक्षा शहर में धीमी गति से वोट पड़ रहे हैं। कभी माओवाद प्रभावित रहा मीनापुर के गांव में जमकर वोट पड़ रहे हैं। यहाँ वोटिंग के छह घंटे बाद ही 50 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने वोट डाल दिए।

    माओवाद प्रभावित पारू में भी इस समय तक लगभग 50 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है। सबसे ख़राब स्थिति शहर की है। मुजफ्फरपुर नगर विधानसभा सीट पर अब तक 40 प्रतिशत मतदान भी नहीं हुआ है। यहां 38.70 प्रतिशत वोट ही पड़े हैं। नाव से भी नदी पारकर मतदाताओं ने वोट डाले। मतदान के बीच कुछ जगहों पर हंगामा की भी सूचना है। पारू और कांटी विधानसभा क्षेत्र में कुछ जगहों पर हंगामा की सूचना है।

    खबरें और भी