Chanpatia vidhan sabha chunav 2025 voting: कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ मतदान, युवाओं में दिखा उत्साह
Chanpatia Election 2025 voting: पश्चिम चंपारण के चनपटिया में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में 74.18% मतदान हुआ। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी थी। मत ...और पढ़ें

Bihar vidhan sabha chunav 2025 LIVE News Updates । कतार में लगे मतदाता।
HighLights
चनपटिया में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू
मतदान के लिए मतदाताओं में भारी उत्साह
प्रमुख उम्मीदवार मैदान में
डिजिटल डेस्क, पश्चिम चंपारण। Chanpatia Election 2025 voting / Bihar election 2025 phase 2 voting: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण और अंतिम चरण के तहत जिन सीटों पर मतदान हुआ उनमें एक चनपटिया सीट भी शामिल है। यहां 74.18 प्रतिशत मतदान हुआ। चुनाव आयोग की ओर से सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए थे। चुनाव को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
मतदान के दौरान आर्म्स एक्ट का आरोपित गिरफ्तार
चनपटिया : चनपटिया प्रखंड में मंगलवार को विधानसभा चुनाव के मतदान के दौरान पुलिस ने आर्म्स एक्ट के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना बूथ संख्या 118 की है, जहां पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए कांड संख्या 233 के आरोपी गिरेंद्र पटेल (25) को गिरफ्तार कर लिया है।
थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक ने बताया कि गिरेंद्र पटेल के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत पहले से मामला दर्ज है और वह लगातार फरार चल रहा था। वोटिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि वह मतदान करने अपने गांव पहुंचा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया।
टीम ने बूथ परिसर से ही उसे पकड़ लिया।पुलिस के अनुसार आरोपी को पकड़ने के लिए पहले भी कई बार छापेमारी की गई थी, लेकिन वह हर बार फरार हो जाता था।थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।
खबरें और भी
बुजुर्गों और दिव्यांगों में भी उत्साह
मझौलिया: प्रखंड क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर मंगलवार की सुबह सात बजे से ही मतदाताओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। सुबह की ठंडी हवा और उत्साह से भरे माहौल में हर वर्ग के मतदाता लोकतंत्र के इस महापर्व में भागीदारी के लिए उत्साहित दिखे।
मतदान केंद्रों पर बुजुर्गों और युवाओं की समान उपस्थिति ने माहौल को और भी प्रेरणादायक बना दिया। जौकटिया पंचायत के बूथ संख्या 215 पर 95 वर्षीय मुसमात तेतरी देवी ने उम्र और शारीरिक कमजोरी को लाठी के सहारे पहुंचकर मतदान किया। चलने-फिरने में असमर्थ तेतरी देवी को परिजन बाइक से बूथ तक लेकर आए, जहां उन्होंने गर्व के साथ मताधिकार प्रयोग का किया।
वहीं, दिव्यांग भागीरथ सहनी भी व्हीलचेयर पर मतदान केंद्र पहुंचे। इसी तरह बीआरसी भवन मझौलिया और रामनगर बनकट में आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए थे, जहां मतदाताओं के लिए साफ-सफाई, पेयजल और प्रतीक्षालय सेल्फी प्वाइंट जैसी सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था की गई थी। मझौलिया बूथ पर नवनीत पांडेय सहित कई युवाओं ने पहली बार मतदान करते हुए अपने चेहरे पर गर्व और उत्साह की चमक बिखेरी।
चनपटिया विधानसभा के प्रत्याशी
1. अभिषेक रंजन -कांग्रेस
2. उमाकांत सिंह-भाजपा
3. त्रिपुरारी कुमार तिवारी उर्फ मनीश कश्यप-जन सुराज पार्टी
4. विपिन बिहारी उर्फ विपिन नाथ तिवारी-लोकतांत्रिक जन सुराज पार्टी
5. मोहम्मद सोएब-निर्दलीय