Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गुंडाराज की याद दिला मध्य प्रदेश के सीएम बोले-अब बदल चुका है बिहार

    By vinod raoEdited By: Dharmendra Singh
    Updated: Fri, 24 Oct 2025 04:04 PM (IST)

    बगहा में भाजपा की जनसभा में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बिहार के पूर्व 'गुंडाराज' की याद दिलाई। उन्होंने कांग्रेस को परिवारवादी पार्टी बता ...और पढ़ें

    बिहार के पश्चिम चंपारण में सभा को संबोधित करते एमपी के सीएम। जागरण

    बिहार के पश्चिम चंपारण में सभा को संबोधित करते एमपी के सीएम। जागरण

    HighLights

    1. मोहन यादव ने दिलाई 'गुंडाराज' की याद

    2. कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप

    3. 2025 में एनडीए की जीत का दावा

    बगहा, पश्चिम चंपारण । विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र शुक्रवार को बगहा विधान सभा के बथवरिया स्थित शेरा बाज़ार में भारतीय जनता पार्टी की विशाल जनसभा आयोजित हुई। जिसमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं भाजपा के स्टार प्रचारक डा. मोहन यादव ने जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार ने 2005 के पहले गुंडाराज का दौर देखा है, अब उस अंधकार युग में लौटने की गलती मत कीजिए।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस एक परिवार की पार्टी है, जबकि भाजपा सबका साथ, सबका विकास की पार्टी है। मुझे भी प्रधानमंत्री मोदी जी ने एक सामान्य कार्यकर्ता से मुख्यमंत्री बनाया। यही है भाजपा की असली पहचान। उन्होंने आरजेडी सांसद मीसा भारती पर तंज कसते हुए कहा, जिसका नाम ही अंधकार में हो, वह परिवार राज्य में प्रकाश कैसे फैला सकता है। उन्होंने चम्पारण की धरती को नमन करते हुए कहा कि यह महात्मा गांधी और भगवान बुद्ध की भूमि है, जहां से हमेशा अच्छे शासन का संदेश देशभर में गया है। उन्होंने जनता से अपील की कि गुंडाराज को लौटने न दें और मोदी के नेतृत्व में एनडीए को फिर सत्ता में लाएं। कांग्रेस परिवारवाद चलाती है।

    केंद्रीय मंत्री सतीश दूबे ने कहा कि एनडीए सरकार ने सीमांचल और पश्चिम चम्पारण में सड़कों, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किया है। यूपी सरकार के मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास को केंद्र की प्राथमिकता बताया। भाजपा सांसद डा. संजय जायसवाल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ हर गरीब तक पहुंच रहा है। पूर्व मंत्री राजेश सिंह ने कहा कि जैसा अपहरण का दौर मैंने झेला, वैसी स्थिति फिर न लौटे, इसके लिए हमें विकास के पक्ष में मतदान करना होगा। सभा के समापन पर भाजपा प्रत्याशी राम सिंह ने कहा, बगहा की जनता का उत्साह बता रहा है कि 2025 में एनडीए की ऐतिहासिक जीत तय है।