Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Chunav : एनडीए की डबल इंजन सरकार ने बिहार में विकास का नया अध्याय बनाया

    By BRIJ MOHANEdited By: Dharmendra Singh
    Updated: Thu, 06 Nov 2025 04:23 PM (GMT+05:30)

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि एनडीए सरकार ने बिहार में विकास का नया अध्याय बनाया है। उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और मह ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. एनडीए ने बिहार में विकास का नया अध्याय रचा

    2. महिलाओं को सशक्त बनाने का लक्ष्य।

    3. भाजपा विधायक को जिताने की अपील।

    संवाद सहयोगी, रहिका (मधुबनी)। राजग गठबंधन की सरकार ने राष्ट्रीय स्तर पर परिवर्तन के साथ सर्वांगीण विकास का काम किया है। एनडीए की डबल इंजन सरकार ने बिहार में विकास का नया अध्याय बनाया है। आज बिहार विकास की ओर अग्रसर है।

    यह बातें रहिका हाईस्कूल के मैदान में बिस्फी विधानसभा क्षेत्र के एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी हरिभूषण ठाकुर बचौल के समर्थन में चुनाव सभा को संबोधित करते हुते मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव ने कही। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का एजेंडा को साकार नरेन्द्र मोदी की सरकार ने किया है।

    माता सीता की जन्म स्थली को भी विकास का नया स्वरूप देकर राजग गठबंधन सरकार निर्माण कर रही है। एनडीए सरकार ने बिहार में महिलाओं को सबल बनाने के लिए दस हजार रुपए की आर्थिक सहायता दिया है और आगे भी दो लाख रुपए देकर नारी शक्ति को अधिक मजबूत करने का लक्ष्य रखा गया है।

    उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि इंडी गठबंधन सरकार झूठे वायदे कर लोगों का भरमा रही है।सनातन धर्म संस्कृति को बढ़ावा देना राजग गठबंधन सरकार का मुख्य ध्येय है। कार्यक्रम में बिस्फी विधानसभा प्रभारी हरियाणा सरकार में खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने लोगों को भाजपा के विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल को भारी मतों से जिताने का अपील किया।

    खबरें और भी

    कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष प्रभूजी झा ने किया। कार्यक्रम में विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल,राजकिशोर साफी,जनमेजय सिंह, सत्यनारायण यादव, देवेन्द्र चौधरी, राजेन्द्र प्रसाद कुशवाहा, देवेन्द्र यादव सहित नेतागण ने संबोधित किया।मंच संचालन पिन्टू कुमार यादव ने किया।