Nautan vidhan sabha chunav 2025 voting : मतदाताओं की दिखी लंबी कतारें, नौतन सीट से 11 प्रत्याशी मैदान में
पश्चिम चंपारण के नौतन में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में 72.36% मतदान हुआ। सुरक्षा के सख्त इंतजाम थे और मतदाताओं में भारी उत्साह देखा गया। ...और पढ़ें

Bihar vidhan sabha chunav 2025 LIVE News Updates कतार में मतदाता। जागरण
HighLights
नौतन में 72.36% मतदान दर्ज
कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण मतदान
11 प्रत्याशी मैदान में उतरे
डिजिटल डेस्क, पश्चिम चंपारण। Nautan Election 2025 voting / Bihar election 2025 phase 2 voting: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण और अंतिम चरण के तहत जिन सीटों पर मतदान हुआ उनमें एक नौतन सीट भी शामिल है। यहां कुल 72.36 प्रतिशत मतदान हुआ। चुनाव आयोग की ओर से सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए थे। चुनाव को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
नौतन में सुबह से शाम तक बूथों पर रही मतदाताओं की कतार
नौतन: नौतन में सुबह सात बजे से पहले ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं। मतदाताओं में मतदान को लेकर खासा उत्साह रहा। सहायक निर्वाचन पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह और थानाध्यक्ष प्रमोद पासवान के नेतृत्व में सभी बूथों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। जिससे मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो सका।पूरे दिन मतदान केंद्रों पर शांति बनी रही और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या हंगामे की कोई शिकायत नहीं मिली।अधिकारी लगातार बूथों का निरीक्षण करते रहे।मतदाताओं ने कहा कि प्रशासन की व्यवस्था से वे संतुष्ट हैं।नौतन में इस बार का मतदान उत्साह,जागरूकता और शांति का प्रतीक बन गया।
नौतन विधानसभा के प्रत्याशी
1. अमित कुमार -कांग्रेस
2. नारायण प्रसाद-भाजपा
3. विरेंद्र राव-बसपा
4. अजीत कुमार साह -जनशक्ति जनता दल
5. जय प्रकाश -नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी
6. संजय प्रसाद उर्फ संजय कुमार सिंह-अपनी जनता पार्टी
7. सतोश चौधरी-जन सुराज पार्टी
8. चितरंजन कुमार पटेल-निर्दलीय
9. मोहम्मद अली-निर्दलीय
10.विपिन बिहारी पांडेय-निर्दलीय
11. सिकंदर राम-निर्दलीय