Ram Nagar vidhan sabha chunav 2025 voting: महिलाओं की हिस्सेदारी पुरुषों से अधिक, यहां से आठ प्रत्याशी हैं मैदान में
Bihar election voting 2025: रामनगर विधानसभा में महिलाओं ने पुरुषों से ज़्यादा मतदान किया। इस क्षेत्र से आठ उम्मीदवार मैदान में हैं। महिला मतदाताओं की ...और पढ़ें

Bihar vidhan sabha chunav 2025 LIVE News Updates मतदान के लिए लगी लंबी कतार। जागरण
HighLights
महिलाओं की पुरुषों से ज़्यादा भागीदारी
राम नगर से आठ प्रत्याशी मैदान में
चुनाव परिणाम पर असर की संभावना
डिजिटल डेस्क, पश्चिम चंपारण। Ram Nagar Election 2025 voting / Bihar election 2025 phase 2 voting: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण और अंतिम चरण के तहत जिन सीटों पर जो मतदान हुआ उनमें एक रामनगर सीट भी है। यहां कुल 69.10 प्रतिशत मतदान हुआ। चुनाव आयोग की ओर से सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए थे। चुनाव को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान का उत्साह, नगर में धीमी शुरुआत
मनगर विधानसभा चुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। सुबह सात बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई, लेकिन ठंड के कारण नगर में शुरुआत धीमी रही। शुरुआती घंटे में लोग आलस दिखा रहे थे, जिससे कई बूथों पर मतदाता संख्या कम रही। इसके विपरीत ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाता सुबह से ही कतारबद्ध दिखाई दिए। मुजरा गांव के बूथ संख्या 185 और 186 पर मतदाताओं की लंबी कतारें सुबह से ही लगी रहीं।
नगर के प्रखंड परिसर स्थित पिंक बूथ संख्या 89 पर मतदाताओं की भीड़ नहीं थी, जबकि बगल में बने बूथ संख्या 109 पर अच्छी संख्या में वोटर उपस्थित रहे। सुबह नौ बजे तक मतदान प्रतिशत लगभग 15 फीसदी रहा, जिसमें महिलाओं की हिस्सेदारी पुरुषों से थोड़ा अधिक रही। बकवा चंद्रौल के बूथ संख्या 41 और 42 पर भी सुबह से ही लंबी कतारें देखने को मिलीं।
नगर के पुरानी बाजार स्थित पंचायती विद्यालय बूथ संख्या 90 पर मतदाताओं की संख्या संतोषजनक रही। क्षेत्र का निरीक्षण वरीय उप समाहर्ता विकास कुमार एवं इंस्पेक्टर अभय कुमार ने किया। दोपहर तक मतदान प्रतिशत बढ़कर 49.60 प्रतिशत तक पहुंच गया। नगर में दुकानें बंद रहीं और सड़कों पर केवल अधिकारी और पुलिस बल की गाड़ियां नजर आईं। छुट्टी का दिन होने के कारण बच्चे खेल-कूद में व्यस्त रहे।
इस विधानसभा क्षेत्र में कुल दो लाख 99 हजार 383 मतदाता अपने मत का प्रयोग कर रहे हैं। मतदान केंद्रों पर जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और भ्रमणशील दल लगातार निगरानी में थे। सहायक निर्वाची पदाधिकारी व बीडीओ अजीत कुमार ने बताया कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है।
हालांकि दोपहर के बाद गति थोड़ी धीमी हुई, लेकिन शाम पांच बजे तक कुल 65 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सभी बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था पूर्ण रूप से सुनिश्चित की गई थी और किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।
खबरें और भी
- रामनगर (सुरक्षित) विधानसभा सीट के प्रत्याशी
- 1.आदित्य कुमार -बसपा
- 2. नंद किशोर राम -भाजपा
- 3. सुबोध कुमार -जनता दल
- 4. पप्पू कुमार रंजन -जन सुराज पार्टी
- 5. ललन पासवान -नेशनिस्ट कांग्रेस पार्टी
- 6. वशिष्ठ पासवान -सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी
- 7. अंगद राम -निर्दलीय
- 8. संतोष राम -निर्दलीय