Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Raxaul vidhan sabha chunav 2025 voting: कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ मतदान, यहां पांच प्रत्याशी हैं चुनावी मैदान में

    By Dharmendra SinghEdited By: Dharmendra Singh
    Updated: Tue, 11 Nov 2025 04:15 PM (IST)

    रक्सौल विधानसभा चुनाव 2025 में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ। पांच उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। प्रशासन ने शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए व ...और पढ़ें

    Bihar vidhan sabha chunav 2025 LIVE News Updates रक्सौल में मतदान के लिए कतार में लगे मतदाता। जागरण

    Bihar vidhan sabha chunav 2025 LIVE News Updates रक्सौल में मतदान के लिए कतार में लगे मतदाता। जागरण

    HighLights

    1. रक्सौल में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान

    2. विधानसभा चुनाव में पांच प्रत्याशी मैदान में

    3. मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न

    डिजिटल डेस्क, पूर्वी चंपारण। Raxaul Election 2025 voting / Bihar election 2025 phase 2 voting: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे और अंतिम चरण के तहत जिन सीटों पर अभी मतदान हुआ, उनमें एक रक्सौल सीट भी शामिल था। यहां 73.88 प्रतिशत मतदान हुआ। चुनाव आयोग की ओर से सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए थे। चुनाव को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह दिखा। 

    चुनाव संपन्न होते ही खुली सीमा, फिर शुरू हुआ आवागमन

    चुनाव संपन्न होते ही खुली सीमा, फिर शुरू हुआ आवागमन

    बिहार विधानसभा चुनाव संपन्न होने के साथ ही मंगलवार को भारत-नेपाल सीमा पर तीन दिनों बाद सामान्य आवागमन शुरू हो गया। मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी होने के बाद प्रशासन ने सीमावर्ती इलाकों में यातायात और लोगों की आवाजाही को चरणबद्ध तरीके से बहाल किया।

    गौरतलब है कि चुनाव से 72 घंटे पूर्व ही भारत-नेपाल सीमा को पूरी तरह सील कर दिया गया था। इस अवधि में दोनों देशों के बीच आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहा। मंगलवार को सीमा खुलने के बाद रक्सौल स्थित भारत-नेपाल मैत्री पुल पर फिर से चहल-पहल लौट आई।

    सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवान नेपाल से आने वाले लोगों की सघन जांच कर रहे हैं। भारतीय सीमा में प्रवेश के लिए लोगों को वोटर आईडी या आधार कार्ड दिखाना अनिवार्य किया गया है। सीमा से गुजरने वाले यात्रियों के बैग और अन्य सामान की मेटल डिटेक्टर से जांच की जा रही है।

    खबरें और भी

    चुनाव आयोग के निर्देशानुसार मतदान के दौरान सीमा को सील रखकर वाहनों के परिचालन पर रोक लगाई गई थी, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या बाहरी हस्तक्षेप को रोका जा सके। अब मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के बाद स्थिति सामान्य हो गई है और सीमा पर सुरक्षा के बीच आवागमन पूर्ववत जारी है।


    दिल्ली में ब्लास्ट के बाद बार्डर पर हाई अलर्ट है। सीमा क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियां अब भी सतर्क हैं और आवागमन पर निगरानी बनाए रखे हुए हैं, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

    रक्सौल विधानसभा के प्रत्याशी

    1. प्रमोद कुमार सिन्हा, भाजपा
    2. श्याम विबहारी प्रसाद, कांग्रेस
    3. कपिलदेव प्रसाद, जन सुराज पार्टी
    4. धुरेंद्र कुमार, निर्दलीय
    5. मो. कलीम, निर्दलीय