Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सारण में बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के लिये निर्वाचन पदाधिकारी घोषित, चुनावी गतिविधियों की करेंगे निगरानी

    Updated: Tue, 07 Oct 2025 02:31 PM (IST)

    बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए सारण जिले में निर्वाचन कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र क ...और पढ़ें

    विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के लिये निर्वाचन पदाधिकारी घोषित
    विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के लिये निर्वाचन पदाधिकारी घोषित

    जागरण संवाददाता, छपरा(सारण)। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के लिए निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है और सारण जिले में धारा-बीएनएसएस 163 लागू की जा रही है। सारण जिले के सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों के लिए अधिसूचित निर्वाची पदाधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं। ये अधिकारी निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सभी चुनावी गतिविधियों की निगरानी करेंगे और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करेंगे।

    जिलाधिकारी अमन समीर ने बताया कि निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्ति निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए की गई है। इन अधिकारियों के मार्गदर्शन में सभी मतदान केंद्रों पर शांति और सुव्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। सारण जिले के नागरिकों से अपील की गई है कि वे चुनावी प्रक्रिया के दौरान नियमों का पालन करें और किसी भी अव्यवस्था की सूचना तुरंत प्रशासन या पुलिस को दें।

    विधानसभा क्षेत्रों और संबंधित निर्वाची पदाधिकारियों की सूची

    विधानसभा क्षेत्र निर्वाची पदाधिकारी का नाम- पदनाम संपर्क नंबर
    113 एकमा शशि कुमार जिला पंचायत राज पदाधिकारी, सारण 9015324196
    114 मांझी आलोक राज भूमि सुधार उप समाहर्ता, सदर, छपरा 9031671102
    115 बनियापुर यतेन्द्र कुमार पाल उप विकास आयुक्त, सारण, छपरा 9031071904
    116 तरैया धनंजय त्रिपाठी भूमि सुधार उप समाहर्ता, मढ़ौरा, सारण 9031671103
    117 मढ़ौरा निधि राज अनुमण्डल पदाधिकारी, मढ़ौरा, सारण  9431191270
    118 छपरा नितेश कुमार अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर छपरा 9473191269
    119 गड़खा (अजा) ओम प्रकाश जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, सारण  9031671099
    120 अमनौर शिव कुमार पंडित अपर समाहर्ता विभागीय जांच, सारण 9031071905
    121 परसा राधे श्याम कुमार मिश्रा भूमि सुधार उप समाहर्ता, सोनपुर, सारण 9031671101
    122 सोनपुर स्निग्धा नेहा अनुमण्डल पदाधिकारी, सोनपुर, सारण 9473191271