Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Nathnagar vidhan sabha Chunav Result: नाथनगर में LJP-R के मिथुन यादव 23,308 वोटों से जीते, RJD के जेड हसन की करारी हार

    By Alok ShahiEdited By: Alok Shahi
    Updated: Fri, 14 Nov 2025 04:47 PM (GMT+05:30)

    Nathnagar election Result: नाथनगर में लोजपा के मिथुन यादव मिथुन 23 हजार 308 वोट से चुनाव जीत गए हैं। यहां मतगणना की प्रक्रिया पूरी हो गई है। 11वें राउ ...और पढ़ें

    Nathnagar election Result: नाथनगर विधानसभा सीट पर लोजपा-आर के मिथुन यादव ने राजद के जेड हसन को हरा दिया है।

    Nathnagar election Result: नाथनगर विधानसभा सीट पर लोजपा-आर के मिथुन यादव ने राजद के जेड हसन को हरा दिया है।

    HighLights

    1. Nathnagar Vidhan sabha Chunav result: आज घोषित हो रहे बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे

    2. Nathnagar election Result 2025: नाथनगर सीट के लिए सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतों की गिनती

    3. Nathnagar vidhan sabha Election Result 2025: राजद प्रत्याशी जेड हसन और लोजपा के मिथुन यादव में मुकाबला

    डिजिटल डेस्क, भागलपुर। Nathnagar vidhan sabha Election Result 2025, Bihar vidhan sabha chunav Result नाथनगर में लोजपा के मिथुन यादव मिथुन 23 हजार 308 वोट से चुनाव जीत गए हैं। यहां मतगणना की प्रक्रिया पूरी हो गई है। 11वें राउंड तक मिथुन यादव 3,493 वोटों से आगे चल रहे थे। यहां आठवें राउंड की मताें की गिनती में मिथुन ने बड़ी छलांग लगा दी। नाथनगर सीट पर लोजपा रामविलास के उम्मीदवार मिथुन यादव 16604 मतों से आगे चल रहे थे। चौथे राउंड में नाथनगर एलजेपी के मिथुन 8548 मतों से आगे चल रहे थे। 

    नाथनगर में LJP-R के मिथुन यादव 4431 वोटों से आगे चल रहे थे। RJD के जेड हसन को अबतक 1952 वोट मिले हैं। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम आज, शुक्रवार 14 नवंबर को घोषित हो रहे हैं। नाथनगर विधानसभा क्षेत्र के मतों की गिनती भागलपुर के मतगणना केंद्र पर हो रही है। सुबह 8 बजे वोटों की गिनती शुरू होने के एक घंटे बाद प्रारंभिक रुझान आने लगेंगे। नाथनगर सीट की बात करें तो इस बार राजद और लोजपा रामविलास के बीच कांटे की टक्कर है। ऐसा अनुमान है कि इस सीट पर जीत-हार का अंतर कम वोटों से तय होगा। Nathnagar election Result

    इससे पहले नाथनगर विधानसभा में सोमवार को हुए मतदान में मतदाताओं की लंबी कतारों ने यह प्रबल संकेत दिया कि यहां मुकाबला बेहद रोचक होने वाला है। करीब 70 प्रतिशत मतदान के साथ नाथनगर की जंग इस बार भी जातीय समीकरण और ध्रुवीकरण के इर्द-गिर्द सिमट गई है। यहां लोजपा (आर) के मिथुन कुमार यादव और राजद प्रत्याशी जेड हसन के बीच सीधी लड़ाई है, लेकिन जनसुराज के प्रत्याशी अजय राय ने भी जीत-हार के फैक्टर को दिलचस्प बना दिया है। Nathnagar Vidhan sabha Chunav result

    लोजपा प्रत्याशी मिथुन यादव ने यादव वोटरों में बड़ी सेंध लगाकर एम-वाय समीकरण को उलझा दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि 30 से 35 प्रतिशत यादव वोट मिथुन यादव अपनी ओर खींचने में सफल रहे, तो परिणाम चौंकाने वाला हो सकता है। राजद प्रत्याशी जेड हसन की बात करें तो गंगोत्री व पिछड़ी जातियों के वोटरों में सेंधमारी की है। वहीं अजय राय ने धानुक समाज के वोट बैंक में सेंध लगाई है, जिससे इस बार मुकाबला कांटे का हो गया है। Nathnagar vidhan sabha Election Result 2025 यहां देखें सबसे तेज नतीजे...

    खबरें और भी

    इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए दैनिक जागरण के साथ।