Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Sultanganj vidhan sabha Chunav Result: सुल्तानगंज में JDU ललित मंडल 31,136 वोटों से जीते, RJD के चंदन हारे; देखें अपडेट

    By Alok ShahiEdited By: Alok Shahi
    Updated: Fri, 14 Nov 2025 04:58 PM (IST)

    Sultanganj election Result: सुल्तानगंज से जदयू के ललित नारायण मंडल 31136 वोट से चुनाव जीत गए हैं। इन्होंने राजद के चंदन कुमार को हरा दिया है। वोटों की ...और पढ़ें

    Sultanganj vidhan sabha Election Result 2025: सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में जदयू प्रत्याशी ललित नारायण मंडल ने राजद प्रत्याशी चंदन सिन्हा को हरा दिया है।

    Sultanganj vidhan sabha Election Result 2025: सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में जदयू प्रत्याशी ललित नारायण मंडल ने राजद प्रत्याशी चंदन सिन्हा को हरा दिया है।

    HighLights

    1. Sultanganj Vidhan sabha Chunav result: आज आ रहे सुल्तानगंज सीट के चुनाव परिणाम

    2. Sultanganj election Result 2025: सुबह 8 बजे से शुरू हो रही मतों की गिनती

    3. Sultanganj vidhan sabha Election Result 2025: इस बार सुल्तानगंज में हुई है 65.43 प्रतिशत वोटिंग

    डिजिटल डेस्क, भागलपुर। Sultanganj vidhan sabha Election Result 2025, Bihar vidhan sabha chunav Result सुल्तानगंज से जदयू के ललित नारायण मंडल 31136 वोट से चुनाव जीत गए हैं। इन्होंने राजद के चंदन कुमार को हरा दिया है। वोटों की गिनती के 17 वां राउंड पूरा होने पर सुल्तानगंज सीट से जेडीयू के ललित नारायण मंडल राजद के चंदन कुमार से 17497 वोट से आगे चल रहे थे।

    सुल्तानगंज में JDU ललित मंडल 13,031 वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां 14 राउंड मतों की गिनती पूरी हो गई है। मतों की गिनती के 12वें राउंड में सुल्तानगंज सीट पर जेडीयू के ललित नारायण मंडल 8212 वोट से आगे चल रहे हैं। राजद के चंदन सिन्हा इनसे लगातर पिछड़ते जा रहे हैं। सुल्तानगंज सीट पर मतों की गिनती के 7 वें राउंड में जेडीयू के ललित नारायण मंडल 7452 वोट से राजद उमीदवार चंदन सिन्हा से आगे चल रहे थे। सुल्तानगंज सीट पर छठा राउंड में जदयू के ललित नारायण मंडल 4477 वोट से आगे चल रहे हैं। इनके पीछे राजद के चंदन सिन्हा हैं। चौथे राउंड में जदयू के ललित मंडल 4262 वोटों से आगे चल रहे हैं। तीसरे राउंड में जदयू के ललित नारायण मंडल 4000 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 11800 वोट मिले हैं। राजद प्रत्याशी चंदन सिन्हा को 7983 वोट प्राप्त हुए हैं। पहले राउंड में ललित मंडल को 3654 वोट प्राप्त हुए हैं।

    राउंड चार  सुल्तानगंज
    ललित नारायण मंडल 15570
    चंदन कुमार राजद 10308
    ललित मंडल 4262 वोट से आगे

    बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे आज, शुक्रवार, 14 नवंबर को घोषित किए जा रहे हैं। सुल्तानगंज विधानसभा सीट के लिए मतों की गिनती भागलपुर के मतगणना केंद्र में हो रही है। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती के एक घंटे के भीतर प्रारंभिक रुझान मिलने शुरू हो जाएंगे। Sultanganj Vidhan sabha Chunav result

    सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में जदयू और राजद के बीच सीधी टक्कर है। यहां जदयू प्रत्याशी एक बार फिर बढ़त बनाने में सफल माने जा रहे हैं।एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी प्रोफेसर ललित नारायण मंडल और राजद प्रत्याशी चंदन कुमार सिन्हा में टाइट फाइट है। सुल्तानगंज विधानसभा में इस बार 65.43 प्रतिशत वोटिंग हुई है, स्वतंत्रता के बाद पहली बार मतदान का आंकड़ा 65 प्रतिशत के पार पहुंचा है। इससे पहले 1969 में यहां 60.82 प्रतिशत मतदान हुआ था। Sultanganj election Result

    खबरें और भी

    अबकी बार सुल्तानगंज की जनता ने यहां विकास के मुद्दे पर वोटिंग की है। सुल्तानगंज के शहकुंड में पिछली बार जनता दल (यू) के उम्मीदवार प्रोफेसर ललित मंडल को सबसे बड़ी बढ़त मिली थी। इस बार भी एनडीए ने पूरा बल इसी इलाके में झोंक रखा था। दिलचस्प यह कि राजद के प्रत्याशी भी शाहकुंड के ही निवासी हैं, और इनका ससुराल भी यहीं है। कांग्रेस प्रत्याशी ललन यादव वोटों की जंग में हर इलाके में पिछड़ते दिखे। Sultanganj vidhan sabha Election Result 2025 यहां देखें सबसे तेज नतीजे...


    इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए दैनिक जागरण के साथ।