Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Election 2025 Voting : दरभंगा के सभी सीटों पर रहा उत्साह, अब परिणाम का इंतजार

    By Dharmendra SinghEdited By: Dharmendra Singh
    Updated: Thu, 06 Nov 2025 01:34 PM (IST)

    दरभंगा में सभी सीटों पर मतदाता बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति उत्साह देखने को मिला। युवाओं और बुजुर्गों सहित सभी आयु वर्ग के लोग ...और पढ़ें

    हायाघाट विधानसभा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय में कतार में लगे मतदाता ।जागरण

    हायाघाट विधानसभा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय में कतार में लगे मतदाता ।जागरण

    HighLights

    1. दरभंगा में मतदान जारी

    2. मतदाताओं में दिखा उत्साह

    3. सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    डिजिटल डेस्क, दरभंगा । (Bihar election 2025)  बिहार के दरभंगा जिले में सभी दस विधानसभा क्षेत्रों में मतदान शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। सुबह से ही मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं।

    जिले के दरभंगा ग्रामीण, दरभंगा नगर, बहादुरपुर, केवटी, जाले, बेनीपुर, अलीनगर, बिरौल, गौरा बौराम और कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीटों पर कुल मतदाताओं की बड़ी संख्या अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

    प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़ी निगरानी रखी गई। पैरामिलिट्री बलों की तैनाती, वेबकास्टिंग और माइक्रो आब्जर्वरों की मौजूदगी ने मतदान प्रक्रिया को सुचारु बनाए रखा है। प्रातः काल से ही कई मतदान केंद्रों पर लाइनें देखने को मिलीं।

    मौसम अनुकूल रहने से ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोग बिना किसी असुविधा के मतदान केंद्रों पर पहुंचे ।

    दरभंगा जिले में शाम पांच बजे तक 51.75 प्रतिशत मतदान

     कुशेश्वरस्थान - 60.73

     गौड़ाबौराम- 50.8

    बेनीपुर - 59.21

    अलीनगर - 58.02

    दरभंगा ग्रामीण - 58.29

    दरभंगा - 56.53

    हायाघाट - 60.24

    बहादुरपुर - 62.06

    केवटी - 58.68

    जाले - 51.95