विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CG Elections 2023: कांग्रेस को पटखनी देने के लिए भाजपा का अभियान तेज, आज बस्तर में दो रैलियों को संबोधित करेंगे अमित शाह

By Jagran NewsEdited By: Jeet Kumar
Published: Thu, 19 Oct 2023 06:17 AM (IST)

90 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद अमित शाह की राज्य की यह दूसरी यात्रा होगी। ...और पढ़ें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में दो रैलियों को संबोधित करेंगे
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में दो रैलियों को संबोधित करेंगे

ऑनलाइन डेस्क, रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में दो रैलियों को संबोधित करेंगे। यहां सात नवंबर को पहले चरण में मतदान होगा। वहीं, भाजपा ने कहा कि अमित शाह की नामांकन रैली से यहां की चुनावी तैयारियों को धार मिलेगी और इससे कांग्रेस शासित राज्य में महत्वपूर्ण चुनावों के लिए पार्टी के प्रचार अभियान को बढ़ावा मिलेगा।

भाजपा ने अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दी

संभाग के पूरे 12 विधानसभा सीटों में भाजपा ने अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दी है। वहीं 19 अक्टूबर को जगदलपुर, चित्रकोट और बस्तर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी नामांकन दाखिल करेंगे और इस दिन खुद देश के गृहमंत्री अमित शाह भी बस्तर में मौजूद रहेंगे।

90 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद अमित शाह की राज्य की यह दूसरी यात्रा होगी। इससे पहले, पार्टी के प्रमुख चुनावी रणनीतिकार पूर्व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने 16 अक्टूबर को राजनांदगांव में एक चुनावी रैली को संबोधित किया था।

ऐसे नामांकन रैली में शामिल होंगे अमित शाह

राज्य में दो चरणों में 7 नवंबर (20 सीटें) और 17 नवंबर (70 सीटें) को मतदान होगा। एक भाजपा नेता ने कहा कि अमित शाह दोपहर बाद नई दिल्ली से जगदलपुर के मां दंतेश्वरी हवाईअड्डे पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि गृह मंत्री जगदलपुर के लालबाग मैदान में एक सार्वजनिक बैठक और नामांकन रैली में शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें- परिवारवाद पर सियासत तेज, सीएम भूपेश बोले- भाजपा ने दिए मामा-भांजा और भांजी को टिकट

सभा को संबोधित करेंगे अमित शाह

उन्होंने बताया कि अमित शाह बाद में कोंडागांव के लिए रवाना होंगे जहां वह पुलिस ग्राउंड में एक अन्य चुनावी बैठक और नामांकन रैली में भाग लेंगे। शहर के लालबाग मैदान में चुनावी सभा का आयोजन किया जा रहा है। जहां लगभग एक घंटे तक गृहमंत्री अमित शाह मौजूद रहेंगे और सभा को संबोधित करेंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।