Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chhattisgarh में भाजपा पर जमकर बरसे अरविंद केजरीवाल, बोले- ...तो बदल देंगे 'भारत' का नाम?

    By Anurag GuptaEdited By: Anurag Gupta
    Updated: Sat, 16 Sep 2023 04:27 PM (IST)

    आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जगदलपुर में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जम्मू-कश्मीर के ...और पढ़ें

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (फोटो: एक्स)
    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (फोटो: एक्स)

    रायपुर, ऑनलाइन डेस्क। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने जगदलपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकवादी हमले में शहीर हुए सेना के वीर जवानों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।

    केजरीवाल ने जवानों को दी श्रद्धांजलि

    उन्होंने कहा कि इन वीर जवानों की आत्मा को शांति मिले और भगवान उन्हें अपने चरणों में स्थान दें। इस जनसभा में अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी उपस्थित रहे।

    यह भी पढ़ें: दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने की पंजाब सरकार की तारीफ, CM मान बोले- 'पंजाबियों का हर तरफ बोलबाला...'

    बता दें कि छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में आम आदमी पार्टी सहित तमाम राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी रणनीतियां बनाना शुरू कर दिया है।

    विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A

    इसी बीच केजरीवाल ने विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A का जिक्र करते हुए कहा कि देश की 28 पार्टियों ने मिलकर I.N.D.I.A नामक गठबंधन बनाया। ऐसे में भाजपा वाले बौखलाकर भारत का नाम बदलने की बात करने लगे और कहने लगे कि अब इंडिया नहीं बोलेंगे। क्या आपके पिताजी का इंडिया है? 140 करोड़ लोगों का इंडिया है। इंडिया, भारत और हिंदुस्तान हमारे दिल में बसता है। आप किन-किन लोगों के दिल से इंडिया निकालेंगे।

    खबरें और भी

    केजरीवाल ने जनसभा में 'भारत माता की जय' के जमकर नारे लगवाएं। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पिछले साल तक डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, स्किल इंडिया इत्यादि प्रोगाम चलाते थे। भाजपा इंडिया को लेकर प्रोगाम चलाती थी, लेकिन विपक्षी दलों ने I.N.D.I.A नाम क्या रख लिया। यह लोग नाम बदलने की बात करने लगे। उन्होंने कहा,

    कल अगर हम लोग अपना नाम भारत रख लेंगे तो क्या आप 'भारत' का नाम भी बदल देंगे।

    यह भी पढ़ें: जालंधर में उद्योगपतियों से मिलनी के दौरान बोले CM मान, कहा- 'इंडस्ट्री के लिए क्या करना है सपने में आता है'

    'दिल्ली की जनता ने दिया AAP को मौका'

    उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोग पहले बहुत दुखी थे। दोनों पार्टियों ने आपस में सेटिंग कर रखी थी, पांच-पांच साल सत्ता में रहने की। दिल्ली के लोगों ने दोनों पार्टियों का बेड़ागर्क करने का मन बना लिया। दोनों पार्टियों को हटाकर दिल्ली के लोगों ने आम आदमी पार्टी को मौका दिया। हमने लोगों के स्कूल बनवाएं, अस्पताल बनवाएं, रोजगार का इंतजाम किया, बिजली फ्री कर दी। जिसकी बदौलत तीन बार हमें मौका दिया।