Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    CG Election 2023: 'भाजपा महंगाई बढ़ाती है, हम कम करते हैं', बस्तर में CM बघेल ने बीजेपी पर साधा निशाना

    By Jagran NewsEdited By: Shubham Sharma
    Updated: Wed, 01 Nov 2023 04:00 AM (GMT+05:30)

    मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने जो वादे किए हैं उसे पूरा करके रहेंगे। किसानों के दोबारा कर्ज माफी की घोषणा पर भाजपा के पेट में दर्द होता है। जब वे स ...और पढ़ें

    बस्तर क्षेत्र की जनसभाओं में मुख्यमंत्री बघेल ने भाजपा पर कई सवाल दागे। (फाइल फोटो)
    बस्तर क्षेत्र की जनसभाओं में मुख्यमंत्री बघेल ने भाजपा पर कई सवाल दागे। (फाइल फोटो)

    राज्य ब्यूरो, रायपुर। हमारी सरकार के पांच साल पूरे हो गए हैं, हम आपसे समर्थन लेने के लिए आपके बीच आए हैं, इस वक्त बहुत से लोग वोट काटने के लिए घूम रहे हैं। उसने सावधान रहने की जरूरत है, भाजपा के लोग भ्रम फैलाकर वोट लेना चाहते हैं। यह बात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर के मूली में हुई जनसभा में कही। मंगलवार को मुख्यमंत्री ने बस्तर क्षेत्र में कई स्थानों पर सभाएं ली।

    भाजपा पर बोला हमला

    भाजपा पर हमलावर होते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा महंगाई बढ़ाने का काम करती है। हम कम करने का काम करते हैं। इसीलिए हमने 200 यूनिट तक बिजली बिल माफ और रसोई गैस पर 500 रुपये की सब्सिडी देने का ऐलान किया है। भाजपा के लोग भी चुनाव प्रचार कर रहे हैं, लेकिन अभी तक एक भी घोषणा नहीं पाए हैं। गृहमंत्री अमित शाह राजनांदगांव आए थे, वहां उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारियों को उल्टा लटका देंगे, लेकिन सबसे बड़े भ्रष्टाचारी रमन सिंह उनके बगल में ही खड़े थे।

    रमन सिंह को ही उल्टा लटकाकर वह इसकी शुरुआत क्यों नहीं कर देते। रमन सिंह ने चिटफंड कंपनी के पैसे खाए, नान घोटाला, चावल घोटाला किया। यहां तक कि टिफिन, चप्पल, मोबाइल वितरण तक में घोटाला किया। सच तो यह है कि भाजपा किसान विरोधी है। रमन सिंह ने किसानों को दो साल का बोनस नहीं दिया। मुख्यमंत्री ने जनसभा में 13 अलग-अलग घोषणाओं को दोहराया, जिसमें धान खरीदी,कर्जमाफी, केजी से पीजी निश्शुल्क,सब्सिडी आदि शामिल हैं।

    क्यो न हो किसानों की कर्जमाफी

    मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने जो वादे किए हैं उसे पूरा करके रहेंगे। किसानों के दोबारा कर्ज माफी की घोषणा पर भाजपा के पेट में दर्द होता है। जब वे साढ़े 14 लाख करोड़ रुपये का कर्ज उद्योगपतियों का माफ कर सकते हैं, तो हम किसानों का दोबारा कर्ज क्यों माफ नहीं कर सकते हैं। हमने 17.5 लाख लोगों को आवास देने का वादा किया है, जिसे पूरा करके रहेंगे। साढ़े सात लाख गरीबों को आवास के लिए पहली किस्त जारी कर दी गई है।

    खबरें और भी

    भाजपा के शासन में था भय का माहौल

    नारायणपुर के भानपुरी में मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर में किसान कभी आत्महत्या नहीं करते थे। रमन सिंह के राज में आदिवासी, किसान, आत्महत्या और पलायन के लिए मजबूर हो गए। कांग्रेस सरकार के पांच वर्षों में यहां सड़कें बनी, पुल बने, स्कूल खोले गए। भाजपा 15 साल में यहां एक भी स्कूल नहीं खोल पाई, बल्कि कांग्रेस के समय में पहले से खुले स्कूलों को भी बंद कर दिया।

    बस्तर में शांति लौट रही है

    चित्रकोट के कुरेंगा की जनसभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर शांति की ओर लौट रहा है। एक दौर था बस्तर में आदिवासियों को नक्सली बताकर फर्जी एनकाउंटर कर दिया जाता था, उन्हें जेल में ठूंस दिया जाता था। भाजपा सिर्फ सांप्रदायिक और मतांतरण के नाम पर लोगों को लड़ाने का काम करती है। मणिपुर में डबल इंजन की सरकार है, वहां हिंसा हो रही है।

    474 रुपये में मिलेगा रसोई गैस

    मुख्यमंत्री ने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा कि देश में सबसे सस्ता रसोई गैस सिलेंडर छत्तीसगढ़ में मिलेगा। अभी सिलेंडर की कीमत 974 रुपये हैं। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद इस कीमत पर 500 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। इसके बाद रसोई गैस की कीमत 474 रुपये हो जाएगी। 

    यह भी पढ़ेंः Assembly Election 2023: सात नवंबर से नहीं दिखा सकेंगे एग्जिट पोल, चुनाव आयोग ने लगाई रोक; इस डेट से मिलेगी मंजूरी