Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    CG Election 2023: गृह मंत्री के बयान पर CM भूपेश का पलटवार, बोले- सरकार को धमकी देने में इनकी PhD

    By Edited By: Shubham Sharma
    Updated: Tue, 17 Oct 2023 02:00 AM (IST)

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि ये छत्तीसगढ़ है यहां आदिवासी भाई रहते ह ...और पढ़ें

    गृह मंत्री के बयान पर CM भूपेश का पलटवार। (फाइल फोटो)
    गृह मंत्री के बयान पर CM भूपेश का पलटवार। (फाइल फोटो)

    राज्य ब्यूरो, रायपुर। बेमेतरा के बिरनपुर हिंसा और भ्रष्टाचारियों को उलटा लटकाने के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार किया है। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वह आरोप लगाने के अलावा क्या कर सकते हैं ?, वह धमकी दे रहे हैं सरकार को, उनकी इन सब चीजों पर पीएचडी है। 

    यहां भाईचारा और प्रेम की भाषा

    ये छत्तीसगढ़ है, यहां आदिवासी भाई रहते हैं जो आदिवासी संस्कृति मानते हैं, गुरु घासीदास, स्वामी आत्मानंद और कबीर काे मानने वाले लोग हैं। यहां भाईचारा व प्रेम की भाषा चलती है। यहां डिवाइड एंड रूल की योजना नहीं चलेगी। शाह चाहते हैं कि किसी भी तरह छत्तीसगढ़ अदाणी को मिल जाए।

    वह अपने मंसूबे में कभी सफल नहीं होंगे। बिरनपुर के मामले में कहा कि जो घटना घटी उसमें कार्रवाई हो गई। जो आरोपित हैं उनके गिरफ्तार करके चालान पेश कर दिया गया है। मुआवजा की घोषणा भी कर दी। इनके पास छत्तीसगढ़ में किसान, आदिवासी, महिला व युवा का कोई मुद्दा नहीं है।

    कांग्रेस की दूसरी सूची पर भी दिया बयान

    उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री शाह से यह कहना चाहूंगा कि जब 2018 में डबल इंजन की सरकार थी तब आरबीआई की रिपोर्ट के अनुसार 40 प्रतिशत लोग गरीबी रेखा के नीचे थे। आज नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार 40 लाख लोग गरीबी रेखा से बाहर आ गए।

    खबरें और भी

    ये दोनों ही रिपोर्ट है। ये इनकी सरकार की ही रिपोर्ट है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि 17 अक्टूबर को दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक है। बहुत ही जल्द कांग्रेस की दूसरी सूची आपके सामने होगी।

    यह भी पढ़ेंः 'मैं शाम को मोदी जी को बताऊंगा कि तीन दिसंबर को छत्तीसगढ़ में कमल खिलने वाला है' राजनांदगांव में बोले अमित शाह