यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
CG Election 2023: आचार सहिंता लगते ही एक्शन मोड में आया चुनाव आयोग, हटाए गए डेढ़ लाख पोस्टर-होर्डिंग
CG Election 2023 आदर्श आचार संहिता प्रभावी होते ही निर्वाचन कार्यालय के निर्देशों के बाद प्रदेशभर में संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत सार्वजनिक और निजी ...और पढ़ें

HighLights
- आदर्श आचार संहिता प्रभावी होते ही निर्वाचन कार्यालय के निर्देशों के बाद शुरू हुई कार्रवाई
- प्रदेशभर में संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत हो रही कार्रवाई
रायपुर, राज्य ब्यूरो। आदर्श आचार संहिता प्रभावी होते ही निर्वाचन कार्यालय के निर्देशों के बाद प्रदेशभर में संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत सार्वजनिक और निजी संपत्तियों से वाल राइटिंग, पोस्टर और बैनर हटाने की कार्रवाई शुरू हो गई हैं। अलग-अलग जिलों में जिला प्रशासन ने इन संपत्तियों से 10 अक्टूबर तक कुल एक लाख 47 हजार 447 प्रचार सामग्रियां हटाई हैं।
सार्वजनिक संपत्तियों से संबंधित एक लाख 14 हजार 320 और निजी संपत्तियों से संबंधित 33 हजार 127 प्रकरणों पर कार्रवाई की गई है।
यह भी पढ़ें- CG Election 2023: भाजपा की तरफ से दिग्गज नेता संभालेंगे मोर्चा, 21 नेताओं को बनाया प्रवक्ता; पढ़ें नाम
राज्य की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि सभी कलेक्टरों और जिला निर्वाचन अधिकारियों को आचार संहिता के नियमों का पालन करवाने को कहा गया है। संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत कुल एक लाख 91 हजार 700 प्रकरण चिन्हांकित किए गए हैं। इनमें सार्वजनिक संपत्ति से संबंधित एक लाख 39 हजार 740 और निजी संपत्ति से संबंधित 51 हजार 960 प्रकरण शामिल हैं।
बालोद, रायपुर व दुर्ग में सबसे ज्यादा कार्रवाई
कार्रवाई के अंतर्गत बालोद, रायपुर व दुर्ग में सबसे ज्यादा कार्रवाई की गई। बालोद में 13,578, रायपुर में 12,038 और दुर्ग में 11,039 प्रकरण दर्ज किए गए। सबसे कम मनेंद्रगढ़-चिरमिरी भरतपुर में 373, कोरिया में 615 और नारायणपुर में 634 मामले दर्ज किए गए।
अन्य जिलों में प्रकरण
- सुकमा 1,478
- रियाबंद 5,200
- बेमेतरा 2,913
- खैरागढ़-छुईखदान-गंडई 1,223
- बालोद 13,578
- जशपुर 2,461
- मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर 373
- सरगुजा में 9,881
- बलौदाबाजार-भाटापारा 7,977
- रायगढ़ 6,052
- सूरजपुर 2,172
- कांकेर 2016
- बिलासपुर 4305
- दंतेवाड़ा 491
- महासमुंद 6,336
- जांजगीर-चांपा 4,634
- बस्तर 488
- कोरबा 9,106
- कोंडागांव 9,262
- कबीरधाम 1,468
- बीजापुर 642
- सारंगढ़-बिलाईगढ़ 1401
- राजनांदगांव 1350
- बलरामपुर-रामानुजगंज 7,432
- गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 2,384
- कोरिया 615, नारायणपुर 634
- मुंगेली 7,789
- सक्ती 5,245
- धमतरी 5,464
- और रायपुर 12,038 संपत्तियों से वाल राइटिंग, पोस्टर और बैनर हटाने की कार्रवाई की गई।
यह भी पढ़ें- Chhattisgarh Polls: छत्तीसगढ़ियावाद से लेकर मतांतरण तक, 10 मुद्दों पर होगी कांग्रेस और भाजपा के बीच चुनावी जंग