Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    CG Election 2023: किसानों की कर्जमाफी बनाम महिला सशक्तीकरण, इन चुनावी सौगात से सत्ता जीतने की कोशिश

    By Jagran NewsEdited By: Shubham Sharma
    Updated: Tue, 07 Nov 2023 08:31 AM (IST)

    भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आरोप लगाया कि जनता को बरगलाकर प्रदेश में सत्ता हासिल करने वाली कांग्रेस सरकार ने केवल और केवल घो ...और पढ़ें

    किसानों की कर्जमाफी बनाम महिला सशक्तीकरण। (फाइल फोटो)
    किसानों की कर्जमाफी बनाम महिला सशक्तीकरण। (फाइल फोटो)

    संदीप तिवारी, रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस-भाजपा दोनों ने 20-20 प्रमुख घोषणाएं की हैं। दिलचस्प यह है कि दोनों ने धान, किसान, आवास, सस्ता रसोई गैस सिलेंडर समेत आधी घोषणाएं एक जैसी की हैं। कांग्रेस के पास बड़ी घोषणा में प्रदेश के 24 लाख किसानों का 6,900 करोड़ रुपये का कर्ज माफी है। भाजपा ने इसके मुकाबले में महतारी वंदन योजना लाने की घोषणा की है।

    बीजेपी के वादे

    महिला सशक्तीकरण के लिए भाजपा प्रदेश की 60 लाख से अधिक विवाहित महिलाओं को हर वर्ष 12 हजार रुपये देगी। इस पर भाजपा सालाना 7,200 करोड़ रुपये खर्च करेगी। भाजपा इसे पूरे पांच साल चलाने का दावा कर रही है। इस तरह ये दोनों ही घोषणाएं इन दिनों ज्यादा चर्चा में हैं। हालांकि, घोषणा-पत्र के आधार पर किसका पलड़ा भारी पड़ेगा, यह कहना मुश्किल है। बता दें कि मप्र में शिवराज सरकार ने लाडली बहना योजना शुरू की है। इससे 1.25 करोड़ महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं।

    कांग्रेस पर बीजेपी का निशाना

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आरोप लगाया कि जनता को बरगलाकर प्रदेश में सत्ता हासिल करने वाली कांग्रेस सरकार ने केवल और केवल घोटालों की सौगात दी है। प्रदेश में चावल से लेकर शराब तक हजारों करोड़ का घोटाला हुआ है। प्रदेश सरकार की सर्वाधिक प्रचारित गोठान योजना में भी 1,300 करोड़ का घोटाला किया गया।

    यह भी पढ़ेंः 'तिहाड़ जेल या फाइव स्टार होटल', जेल में बाहर का खाना, शराब और सिगरेट की सुविधा; एक लाख रुपये में बंदी ले रह मजे 

    खबरें और भी