Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    CG Election 2023: चार माह में पांचवीं बार छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे मोदी, योगी और शाह भी फुकेंगे चुनावी बिगुल

    By Edited By: Shubham Sharma
    Updated: Tue, 24 Oct 2023 04:00 AM (GMT+05:30)

    छत्तीसगढ़ में फिर से सत्ता पर काबिज होने के लिए भाजपा पुरजोर कोशिशों में जुटी हुई है। आने वाले दिनों में प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गृहमंत् ...और पढ़ें

    पांचवीं बार छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे मोदी।
    पांचवीं बार छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे मोदी।

    HighLights

    1. सत्ता वापसी के लिए भाजपा ने झोंकी ताकत

    राज्य ब्यूरो, रायपुर। छत्तीसगढ़ में फिर से सत्ता पर काबिज होने के लिए भाजपा पुरजोर कोशिशों में जुटी हुई है। आने वाले दिनों में प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा केंद्रीय मंत्री और स्टार प्रचारकों का जमावड़ा होगा। भाजपा ने प्रदेश के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है।

    पीएम की राजनांदगांव या बस्तर में सभा

    पहले चरण के सात नवंबर को होने वाले मतदान से पहले प्रधानमंत्री राजनांदगांव या फिर बस्तर में सभा ले सकते हैं। हालांकि अभी तक उनका शेड्यूल निर्धारित नहीं हुआ है। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी पिछले तीन महीने में छत्तीसगढ़ में चार बार आए। हालांकि, पिछले के हर दौरे का मकसद राजनीतिक रहा है मगर उन्होंने इस बीच प्रदेश की जनता के लिए करोड़ों के कार्यों की शुरुआत भी की।

    अब प्रदेश में सात नंवबर को होने जा रहे पहले चरण के मतदान के लिए प्रधानमंत्री यहां दो चुनावी सभा ले सकते हैं। उनकी सभा राजनांदगांव व बस्तर में प्रस्तावित है। प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि हमने स्टार प्रचारकों की सभा के लिए प्रस्ताव भेजा है। कई नेताओं ने सभा ले भी ली है।

    मोदी दिला चुके हैं भरोसा

    पिछले हर दौरे में पीएम मोदी ने प्रदेश में हर बार लोगों को यह भरोसा दिलाया कि मोदी है तो मुमकिन है, मोदी है तो काम की गारंटी और मोदी है तो विकास है। तीन महीने के भीतर उन्होंने प्रदेश में 40 हजार 950 करोड़ के विकास कार्यों की शुरुआत की है। प्रधानमंत्री ने तीन अक्टूबर को बस्तर के जगदलपुर में सभा की थी। बस्तर में प्रधानमंत्री ने 27,000 करोड़ की विकास परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया था।

    खबरें और भी

    इसके बाद पहले 30 सितंबर को बिलासपुर और 14 सितंबर को मोदी ने प्रदेश के रायगढ़ में 6,350 करोड़ रुपये की रेल परियोजनाओं का शिलान्यास किया था। साथ ही नौ जिलों में क्रिटिकल केयर ब्लाक की आधारशिला भी रखी थी। इसके पहले रायपुर सात जुलाई को रायपुर में 7,600 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण व शुरुआत की थी।

    26 को आएंगे असम के सीएम

    भाजपा के स्टार प्रचारक और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा 26 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। सरमा इस दिन प्रदेश में महासमुंद, बिलासपुर और खैरागढ़ में जनसभाओं को संबोधित करेंगे और नामांकन रैलियों में शिरकत करेंगे। वह 26 अक्टूबर को विशेष विमान से सुबह 10.20 बजे रायपुर पहुंचेंगे और फिर हेलिकाप्टर से 11 बजे महासमुंद जाएंगे। महासमुंद में सरमा पहले जनसभा को संबोधित करेंगे और फिर जिले की चारों विधानसभा के भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन दाखिले के लिए आहूत रैली में हिस्सा लेंगे।

    प्रत्याशियों की नामांकन रैली में लेंगे भाग

    दोपहर 12.30 बजे सरमा महासमुंद से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। बिलासपुर में आहूत जनसभा को संबोधित करने के बाद सरमा वहां भाजपा प्रत्याशियों की नामांकन रैली में भाग लेंगे। यहां से प्रस्थान करके सरमा अपराह्न 3.20 बजे खैरागढ़ पहुंचेंगे जहां वह भाजपा द्वारा आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम पांच बजे खैरागढ़ से रवाना होकर सरमा राजधानी पहुंचेंगे और शाम छह बजे नई दिल्ली होते हुए असम के लिए प्रस्थान करेंगे।

    यह भी पढ़ेंः CG Election 2023: छत्तीसगढ़ में जीत पक्की करने को कांग्रेस ने 31 प्रतिशत विधायकों का काटा टिकट, BJP ने कसा तंज