Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    CG Election: हार के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बवाल, नहीं थम रही अंतर्कलह; पूर्व विधायकों को किया निष्कासित

    By Jagran NewsEdited By: Jeet Kumar
    Updated: Fri, 15 Dec 2023 06:48 AM (IST)

    छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस के भीतर मचा अंतर्कलह थमने का नाम नहीं ले रहा है। हार के बाद संगठन के बड़े नेताओं पर लगातार ट ...और पढ़ें

    हार के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बवाल, नहीं थम रही अंतर्कलह
    हार के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बवाल, नहीं थम रही अंतर्कलह

    राज्य ब्यूरो, रायपुर। विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस के भीतर मचा अंतर्कलह थमने का नाम नहीं ले रहा है। हार के बाद संगठन के बड़े नेताओं पर लगातार टिप्पणी कर रहे पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह और डॉ. विनय जायसवाल को गुरुवार को छह वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।

    तीन दिनों के भीतर उत्तर मांगा गया

    इसके साथ ही बयानबाजी करने पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को भी नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर उत्तर मांगा गया है। वहीं, इसी बीच कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा। रायपुर दक्षिण से चुनाव लड़ने वाले महंत रामसुदर दास ने यह कहते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया कि इस सीट से मिली हार की जिम्मेदारी वे लेते हैं।

    जयसिंह अग्रवाल ने कहा था कि चुनाव में एकजुटता नहीं थी

    बता दें कि कांग्रेस के पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह ने हार के बाद प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा और तात्कालीन उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव पर गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं, विनय जायसवाल ने प्रदेश प्रभारी सचिव चंदन यादव पर टिकट दिलाने के लिए दो किस्तों में सात लाख रुपये लेने का आरोप लगाया था। जयसिंह अग्रवाल ने कहा था कि चुनाव में एकजुटता नहीं थी।