विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CG Election: 'प्रभावशील नेताओं के हाथों बिकीं सैलजा, हीरोइन की तरह खिंचाती रहीं फोटो', कांग्रेस नेता लगाए गंभीर आरोप

By Jagran NewsEdited By: Jeet Kumar
Published: Sat, 09 Dec 2023 06:45 AM (IST)

छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद कांग्रेस के पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह ने प्रदेश प्रभारी ...और पढ़ें

पूर्व विधायक ने कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप
पूर्व विधायक ने कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप

राज्य ब्यूरो, रायपुर। छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद रामानुजगंज के कांग्रेस के पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह ने प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा और निवर्तमान उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव पर विवादित बयान दिया है। उन्होंने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी से सैलजा को जल्द हटाने की मांग की है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सैलजा प्रभावशील नेताओं के हाथों बिक गई थीं। हीरोइन की तरह फोटो खिंचवाने में व्यस्त थीं। शुक्रवार को रायपुर पहुंचे बृहस्पति सिंह ने कहा कि टिकट देने से कोई चुनाव नहीं जीतता, जब तक उस क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ताओं का सहयोग ना मिले। कांग्रेस नेताओं का घमंड सिर चढ़कर बोल रहा था। ऐसा लग रहा था कि जिसको ये टिकट दे देंगे, वही चुनाव जीत ही जाएगा।

आरोप लगाते हुए कही ये बात

उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान सिंहदेव स्वयं मंच से बोल रहे थे कि मोदी बहुत अच्छा काम कर रहे हैं, फिर कांग्रेस को क्यों वोट मिलेगा? सम्मेलनों में कांग्रेस नेता कहते रहे कि हमने सभी वादे पूरे किए हैं, वहीं सिंहदेव कहते थे कि केवल 12 वादे ही पूरे किए हैं। अगर सिंहदेव को मुख्यमंत्री बना दिया गया होता तो कांग्रेस का वही हाल होता जो 2018 के चुनाव में रमन सिंह की सरकार में हुआ था। भाजपा 15 सीट पर ही सिमट गई थी।

बता दें कि बृहस्पति सिंह को पार्टी ने टिकट नहीं दिया था। सिंहदेव भाजपा के लिए महाराष्ट्र के एकनाथ शिंदे भी बन सकते हैं। विधायक रहने के दौरान वे सिंहदेव पर हत्या करवाने का आरोप भी लगा चुके हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।