Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chhattisgarh Exit Polls: 'पांच साल का अनुभव रहा कड़वा', टीएस सिंहदेव बोले- पार्टी आलाकमान तय करेगा सीएम का चेहरा

    By Jagran NewsEdited By: Sonu Gupta
    Updated: Thu, 30 Nov 2023 11:30 PM (IST)

    छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले आए एग्जिट पोल पर उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में बरकरार रहेगी। हालांकि हमें तीन ...और पढ़ें

    पांच साल का अनुभव रहा कड़वा: टीएस सिंहदेव। फाइल फोटो।
    पांच साल का अनुभव रहा कड़वा: टीएस सिंहदेव। फाइल फोटो।

    राज्य ब्यूरो, रायपुर। छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले आए एग्जिट पोल पर उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में बरकरार रहेगी। सीएम के चेहरे को लेकर मीडिया के पूछे गए प्रश्न पर उन्होंने एक बार फिर कहा कि पांच साल का उनका अनुभव कड़वा रहा है। मुख्यमंत्री पद के लिए पार्टी आलाकमान की पसंद सभी को स्वीकार्य होगी।

    हमें तीन दिसंबर का इंतजारः टीएस सिंहदेव

    बता दें कि 2018 में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के दौरान ढाई-ढाई साल के सीएम के फार्मूले से सिंहदेव पूरे देश में चर्चा में रहे। सिंहदेव ने कहा कि जहां तक चुनाव से जुड़े अनुमानों का सवाल है तो मैं हमेशा उन्हें संदेह के साथ लेता हूं। विभिन्न समाचार चैनल और एजेंसियां चुनाव के बाद अनुमान लगाने का प्रयास करती हैं। हमें तीन दिसंबर का इंतजार करना चाहिए। मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस की सरकार आनी चाहिए।

    यह भी पढ़ेंः Chhattisgarh Exit Poll 2023 LIVE: 'सरकार हमारी बनेगी...भारी बहुमत से बनेगी', एग्जिट पोल में मिली बढ़त के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दावा

    सीएम पद की दावेदारी को लेकर उप मुख्यमंत्री ने क्या कहा था?

    मालूम हो कि इसके पहले भी मीडिया से चर्चा के दौरान सिंहदेव ने मुख्यमंत्री पद की दावेदारी को लेकर अपना रुख स्पष्ट किया था। वह अपनी 71 साल की उम्र को बताते हुए इस पद के लिए परोक्ष रूप से इच्छा भी जता चुके हैं। उनका बयान आया था कि एक उम्र होती है चुनावी मैदान में उतरने की। अगली बार चुनाव में उतरेंगे तो उम्र 76 साल की हो जाएगी। जनता के लिए काम करने के लिए एक वक्त होता है। उनके इस बयान की सियासी गलियारों में भी चर्चा रही है।

    यह भी पढ़ेंः Exit Poll 2023: मध्‍य प्रदेश में शिवराज और राजस्‍थान में असमंजस में 'रिवाज', 'पंजे' में छत्तीसगढ़-तेलंगाना; मिजोरम में खिचड़ी सरकार

    खबरें और भी