Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    CG Election Result 2023: आखिर में बदल गई सरकार, चल गया मोदी-शाह का जादू; इन सीटों पर ऐन मौके पर बदली बाजी

    By Jagran NewsEdited By: Prince Sharma
    Updated: Mon, 04 Dec 2023 06:57 AM (IST)

    भाजपा के स्टार प्रचारकों ने वह कमाल कर दिखाया जिसकी कल्पना कांग्रेस ने कभी भी नहीं की थी। प्रधानमंत्री मोदी ने जुलाई महीने से ही राजधानी के साइंस काले ...और पढ़ें

    एलान किया था। योगी कर्वधा, भानुप्रतापपुर, सुकमा, बस्तर, राजनांदगांव की सभा में शामिल हुए।
    एलान किया था। योगी कर्वधा, भानुप्रतापपुर, सुकमा, बस्तर, राजनांदगांव की सभा में शामिल हुए।

    रायपुर (राज्य ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और योगी आदित्यनाथ की आंधी में कांग्रेस का पत्ता साफ हो गया। भाजपा के स्टार प्रचारकों ने वह कमाल कर दिखाया, जिसकी कल्पना कांग्रेस ने कभी भी नहीं की थी। प्रधानमंत्री मोदी ने जुलाई महीने से ही राजधानी के साइंस कालेज मैदान पर चुनावी सभा का आगाज कर दिया था। भाजपा के स्टार प्रचारकों ने जहां सभाएं ली, वहां प्रत्याशियों ने बड़ी जीत दर्ज की है।

    पीएम ने की कईं जनसभाएं

    प्रधानमंत्री ने रायपुर, दुर्ग, महासमुंद, मुंगेली, कांकेर, भटगांव, सरगुजा ने बड़ी सभाएं ली, वहीं अमित शाह ने जांजगीर विधानसभा के चांपा में, कोरबा, सरायपाली, जशपुर,जशपुर, बगीचा, कुनकुरी, पत्थलगांव, राजनांदगांव व कोंडागांव में कांग्रेस के विरुद्ध चुनावी बिगुल फूंका। भाजपा में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित अन्य केंद्रीय नेताओं ने भी चुनावी सभाओं में भाजपा के घोषणा-पत्र और मोदी की गारंटी को जमकर भुनाया। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छत्तीसगढ़ में भी उत्तरप्रदेश की तर्ज पर भ्रष्टाचारियों के ऊपर बुलडोजर चलाने का एलान किया था। योगी कर्वधा, भानुप्रतापपुर, सुकमा, बस्तर, राजनांदगांव की सभा में शामिल हुए।

    कमजोर जनाधार वाले सीटों पर भी पलटी बाजी

    भाजपा के स्टार प्रचारकों ने वहां सबसे ज्यादा फोकस किया,जहां भाजपा को ज्यादा मजबूत की आवश्यकता थी। बस्तर,सरगुजा,दुर्ग व रायपुर संभाग में स्टार प्रचारकों ने प्रचार की एक अलग रणनीति अपनाई थी। प्रधानमंत्री ने शहरी से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी मोर्चा संभाला। हर सभा में भाजपा के घोषणा-पत्र, मोदी की गारंटी पर आवाज बुलंद की गई है, वहीं कांग्रेस के घोटाले को उजागर किया गया।

    कांग्रेस की तिकड़ी पर नहीं रहा लोगों का भरोसा

    छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की तिकड़ी काम नहीं आई। सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने यहां ताबड़तोड़ सभाएं ली। राहुल गांधी ने सरगुजा, अंबिकापुर,जगदलपुर,खरसिया,राजनांदगांव, कोंडागांव में सभाएं ली,वहीं

    खबरें और भी

    प्रियंका गांधी ने बालोद, खैरागढ़ विधानसभा, बिलासपुर, कांकेर में सभा को संबोधित किया था। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सक्ती जिले के चंद्रपुर विधानसभा में सहित कोरबा, महासमुंद, राजनांदगांव,कोरिया के बैकुंठपुर विधानसभा में चुनावी सभा में भाजपा पर हमले किए थे। बावजूद इसके यहां कांग्रेस को पटखनी खानी पड़ी।

    चुनाव के पहले केंद्र से करोड़ों की सौगात

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव के पहले छत्तीसगढ़ को करोड़ों की सौगात दी थी। प्रधानमंत्री ने तीन अक्टूबर को बस्तर में 27,000 करोड़ की विकास परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया था। इसके बाद पहले 30 सितंबर को बिलासपुर और 14 सितंबर को मोदी ने प्रदेश के रायगढ़ में 6,350 करोड़ रुपये की रेल परियोजनाओं का शिलान्यास किया। साथ ही नौ जिलों में क्रिटिकल केयर ब्लाक की आधारशिला भी रखी थी। इसके पहले रायपुर सात जुलाई को रायपुर में 7,600 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण व शुरुआत की थी।

    यह भी पढ़ें- PM Modi Maharashtra Visit: आज महाराष्ट्र दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, राजकोट में शिवाजी महाराज की मूर्ति का करेंगे अनावरण

    यह भी पढ़ें- Mohan Bhagwat: 'सही दिशा में आगे बढ़ रहा देश, जल्द सब ठीक हो जाएगा', लोगों को संबोधित करते हुए बोले मोहन भागवत