Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    CG Election 2023: 'गांधी परिवार के लिए ATM हैं बघेल' अमित शाह ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जारी किया 'आरोप पत्र'

    By AgencyEdited By: Achyut Kumar
    Updated: Sat, 02 Sep 2023 01:51 PM (IST)

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा का आरोप पत्र जारी किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पिछले ...और पढ़ें

    CG Election 2023: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस सरकार के खिलाप जारी किया आरोप पत्र
    CG Election 2023: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस सरकार के खिलाप जारी किया आरोप पत्र

    HighLights

    1. अमित शाह ने रायपुर में कांग्रेस सरकार के खिलाफ जारी किया आरोप पत्र
    2. शाह ने कहा- भूपेश बघेल ने गांधी परिवार के लिए एटीएम बनने का काम किया है
    3. छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था चरमरा गई है: शाह

    रायपुर, एएनआइ। Chhattisgarh Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी तैयारियों को धार देनी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह (Amit Shah) रायपुर पहुंचे। यहां उन्होंने प्रदेश की सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया।

    बघेल ने गरीबों का पैसा लूटने का काम किया है: अमित शाह

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित एक कार्यक्रम में अमित शाह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछले पांच सालों में बघेल गांधी परिवार का एटीएम बनने और गरीबों का पैसा लूटने का काम किया है। 

    बघेल सरकार ने गरीबों का राशन छीनने का काम किया है: शाह

    केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा कि रमन सिंह जब मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने हर घर में राशन पहुंचाने के लिए अंगूठा छाप प्रणाली शुरू की थी। उन्हें छत्तीसगढ़ में 'चावल वाले बाबा' के नाम से जाना जाता था। शाह ने कहा कि बीजेपी ने गरीबों तक राशन पहुंचाने का काम किया है, जबकि भूपेश बघेल सरकार ने गरीबों का राशन छीनने का काम किया है।

    लोगों को तय करना है वे किसका समर्थन करेंगे: शाह

    अमित शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोगों को यह तय करना होगा कि वे किसका समर्थन करेंगे। वे उस भूपेश बघेल सरकार का समर्थन करेंगे, जिसने आदिवासियों की सुरक्षा का वादा किया था और जिसके कार्यकाल में धर्म परिवर्तन की लहर थी या उस भाजपा सरकार का समर्थन करेंगे, जो आदिवासियों की संस्कृति की रक्षा करती है।

    खबरें और भी

    सूर्य मिशन की लॉन्चिंग पर शाह ने इसरो को दी बधाई

    केंद्रीय गृह मंत्री ने भारत के पहले सूर्य मिशन की लॉन्चिंग पर इसरो को बधाई दी। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत करते हुए कहा कि अभी-अभी आदित्य एल-1 लॉन्च हो चुका है। इसलिए सभी को हृदय से बधाई।

    सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर लॉन्च हुआ आदित्य एल-1

    गौरतलब है कि आदित्य एल-1 को आज  सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया। इससे पहले, 23 अगस्त को शाम छह बजकर चार मिनट पर इसरो ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग कर इतिहास रचा था।