Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    CG Chunav 2023: पहले का वादा पूरा नहीं तो नया घोषणा पत्र क्यों? BJP ने कांग्रेस से पूछा सवाल

    By Mohammad SameerEdited By: Mohammad Sameer
    Updated: Sun, 27 Aug 2023 05:30 AM (IST)

    CG Chunav 2023भाजपा के पत्रकार वार्ता पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने पलटवार कर कहा कि कांग्रेस जो कहती है उसे पूरा करती है। भाजपा का ...और पढ़ें

    पहले का वादा पूरा नहीं तो नया घोषणा पत्र क्यों? BJP ने कांग्रेस से पूछा सवाल (फाइल फोटो)
    पहले का वादा पूरा नहीं तो नया घोषणा पत्र क्यों? BJP ने कांग्रेस से पूछा सवाल (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. घोषणा पत्र को लेकर कांग्रेस-भाजपा ने एक दूसरे को घेरा।
    2. कांग्रेस जो कहती है करती है, भाजपा जुमला सुनाती है: कांग्रेस

    रायपुर, राज्य ब्यूरो: चुनाव से पहले भाजपा-कांग्रेस अपना चुनावी घोषणा पत्र बनाने में जुटे हैं। ऐसे में दोनों ही पार्टियां एक-दूसरे को घेरती दिख रही हैं। शनिवार को भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव और केदारनाथ गुप्ता ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

    भाजपा ने प्रश्न किया है कि जब कांग्रेस ने पुराने घोषणा पत्र के वादे को ही पूरा नहीं किया है तो नया घोषणा पत्र क्यों बनाया जा रहा है ? भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए अनुराग ने कहा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस की प्रभारी कुमारी सैलजा एक महिला हैं।

    इसके बाद भी वह कांग्रेस के पिछले घोषणा पत्र के पारिवारिक और सामाजिक जीवन से जुड़े सबसे अहम बिंदु शराबबंदी लागू करने की घोषणा के औचित्य को नकार रहीं हैं ।

    वह कहती हैं कि छत्तीसगढ़ में शराबबंदी की जरूरत नहीं है। पिछले घोषणा पत्र के जनक उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने घोषणा पत्र पर अमल नहीं होने पर हाथ खड़े कर दिए हैं। लिहाजा इस बार जनता को झांसा देने का ठेका उन मोहम्मद अकबर को दिया गया है, जिन्होंने उस घोषणा पत्र को नहीं पढ़ा है जो उनकी सरकार ने जस का तस अंगीकार किया है।

    जब पिछली घोषणाएं 33 प्रतिशत से आगे नहीं बढ़ीं तो कांग्रेस को अब नया घोषणा पत्र बनाने की जरूरत क्या है? कांग्रेस अपने पिछले घोषणा पत्र को फिर से प्रस्तुत करे और जनता से माफी मांगे कि पांच साल में जन घोषणाएं दरकिनार कर केवल घपले, घोटाले, कमीशनबाजी, भ्रष्टाचार किया।

    खबरें और भी

    कांग्रेस जो कहती है करती है, भाजपा जुमला सुनाती है: कांग्रेस

    भाजपा के पत्रकार वार्ता पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने पलटवार कर कहा कि कांग्रेस जो कहती है उसे पूरा करती है। भाजपा का चरित्र वादा करके सुनना है। कांग्रेस की घोषणा पत्र समिति की बैठक के बाद भाजपा नेताओं की बेचैनी बढ़ गई है। 2018 की जनघोषणा पत्र पर उमड़ी जनता का विश्वास और भरोसा आज भी कायम है।

    प्रदेश की जनता आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जारी होने वाले कांग्रेस की घोषणा पत्र का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। वहीं भाजपा गली-गली घूम कर जो घोषणा पत्र के लिए सुझाव मांग रही है उसे जनता सुझाव देना भी मुनासिब नहीं समझ रही है क्योंकि 15 साल तक पूर्व रमन सरकार ने प्रदेश की जनता से और नौ साल से नरेंद्र मोदी की सरकार देश की जनता के साथ वादा खिलाफी धोखा कर रही है।

    किसानों से किए वादा को सिर्फ भूपेश सरकार ने पूरा किया रमन, मोदी ने बारी-बारी से धोखा दिया है। कांग्रेस सरकार ने 36 बिंदुओं में से 34 बिंदुओं के वादा को पूरा करके जनता के बीच मीडिया के माध्यम से सार्वजनिक किया है और विपक्षी नेताओं को भी एक-एक कापी भेज दिया है ।