Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल का बड़ा एलान, सरकार बनने पर महिलाओं को हर साल मिलेंगे 15000 रुपए

    By AgencyEdited By: Piyush Kumar
    Updated: Sun, 12 Nov 2023 12:55 PM (IST)

    सीएम भूपेश बघेल ने एलान किया कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार बनते ही प्रदेश की महिलाओं को छत्तीसगढ़ गृह लक्ष्मी योजना के तहत 15000 रुपये मूल्य के तहत ...और पढ़ें

    छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ गृह लक्ष्मी योजना का एलान किया।(फोटो सोर्स: जागरण)
    छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ गृह लक्ष्मी योजना का एलान किया।(फोटो सोर्स: जागरण)

    एएनआई, रायपुर। Chhattisgarh Election 2023। छत्तीसगढ़ में एक चरण का मतदान हो चुका है। दूसरे चरण की वोटिंग से पहले सीएम भूपेश बघेल ने रविवार यानी दिवाली के दिन एक बड़ा एलान किया।

    उन्होंने कहा,'आज दीपावली के शुभ अवसर पर मां लक्ष्मी जी की कृपा और छत्तीसगढ़ महतारी के आशीर्वाद से प्रदेश की महिला शक्ति के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। कांग्रेस सरकार बनते ही प्रदेश की महिलाओं को ''छत्तीसगढ़ गृह लक्ष्मी योजना" के तहत 15000 रुपये मूल्य के तहत सीधे उनके खाते में दिए जांएगे।'

    बता दें कि  छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को होना है। 70 सीटों के लिए हो रहे इस चुनाव में 953 उम्मीदवार मैदान में हैं।

    पहले चरण में कांग्रेस का सूपड़ा साफ: अमित शाह

    कुछ दिनों पहले छत्तीसगढ़ के जशपुर में गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य में बीजेपी की सरकार बनना का दावा ठोक दिया है। चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, "छत्तीसगढ़ में पहला चरण खत्म हो चुका है। मैं कल रात को ही रायपुर में मीटिंग करके आया हूं। पहले चरण में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है।

    अमित शाह ने आगे कहा,"ये निश्चित हो गया है कि छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है।"

    यह भी पढ़ें: Chhattisgarh Election 2023: 'कम से कम महादेव को तो छोड़ देते'; अमित शाह बोले- BJP की सरकार बनी तो लोगों को मिलेंगे ये फायदे