यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Chhattisgarh Election 2023: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे जेपी नड्डा, मंडी व कांगड़ा सीट से लड़ने की अटकलों को नकारा
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलों पर विराम लगा दिया है। परिधि गृह बिलासपुर में मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में नड्डा ने इस स ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, बिलासपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलों पर विराम लगा दिया है। परिधि गृह बिलासपुर में मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में नड्डा ने इस संबंध में पूछे सवाल पर कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। नड्डा के कांगड़ा या मंडी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही थीं।
उन्होंने दावा किया कि भाजपा पांच राज्यों में होने वाले चुनाव में जीत दर्ज करेगी। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर का विस्तार किया जाएगा। इसके लिए जगह की जरूरत पड़ेगी और इसके लिए प्रदेश सरकार से बातचीत की जाएगी। सोमवार को उन्होंने एम्स बिलासपुर का निरीक्षण किया था। कहा, एम्स में आधुनिक उपकरण खरीदने के लिए 35 करोड़ रुपये के बजट का प्रविधान किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Chhattisgarh Election 2023: पहले चरण के होगा 223 प्रत्याशी के किस्मत का फैसला, इन सीटों पर होगा मतदान
तीमारदारों के रात्रि विश्राम के लिए सराय बनाई जाएगी और इस पर 39 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सराय में 300 बिस्तर की सुविधा होगी। बकौल नड्डा, दिल्ली में एम्स को बनाने में 22 साल लगे थे, जबकि बिलासपुर में पांच साल में बना दिया है।
यह भी पढ़ें: Chhattisgarh Election 2023: Voter ID के अलावा इन 12 दस्तावेजों को दिखाकर डाल सकेंगे वोट, देखिए पूरी लिस्ट