Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chhattisgarh Election 2023: कांग्रेस और AAP ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट की जारी; पढ़िए कौन-कौन करेगा प्रचार

    By Jagran NewsEdited By: Anurag Gupta
    Updated: Sat, 21 Oct 2023 08:06 PM (IST)

    कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने शनिवार को स्टार प्रचारकों की अपनी-अपनी सूची जारी की जबकि भाजपा ने 40 स्टार प्रचारकों की अपनी लिस्ट जारी कर दी थी। कांग्र ...और पढ़ें

    कांग्रेस और आप ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की (फाइल फोटो)
    कांग्रेस और आप ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, भोपाल। Assembly Polls 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी (BJP) सहित तमाम राजनीतिक दलों ने चुनावी अभियान तेज कर दिया। ऐसे में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने शनिवार को स्टार प्रचारकों की अपनी-अपनी सूची जारी की, जबकि भाजपा ने 40 स्टार प्रचारकों की अपनी लिस्ट जारी कर दी थी।

    कांग्रेस स्टार प्रचारकों की लिस्ट

    ग्रैंड ओल्ड पार्टी 'कांग्रेस' की स्टार प्रचारकों की लिस्ट में 40 नेताओं के नाम हैं। इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, वायनाड सांसद राहुल गांधी, अधीर रंजन चौधरी शामिल हैं।

    लिस्ट में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, फूलोदेवी नेताम, प्रेम साय सिंह टेकाम, नंदकुमार साय सहित अन्य नाम शामिल हैं।

    AAP के स्टार प्रचारकों में 37 नेताओं के नाम

    भाजपा, कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी ने भी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए 37 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। इसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, राज्यसभा सांसद संदीप पाठक, राज्यसभा सांसद संजय सिंह, दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया, गोपाल राय, राघव चड्ढा और हरभजन सिंह का नाम शामिल है।

    यह भी पढ़ें: 'छत्तीसगढ़ को दिल्ली कांग्रेस का ATM नहीं बनने देंगे', अनुराग ठाकुर बोले- अब 'भू-पे' सरकार से ऊब चुकी जनता

    आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने बताया कि सभी वरिष्ठ नेता, सांसद, विधायक और मंत्री AAP उम्मीदवारों के समर्थन के लिए वोट मांगेंगे।

    दो चरणों में होगा मतदान

    छत्तीसगढ़ की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए दो चरणों में क्रमश: सात और 17 नवंबर को मतदान होगा, जबकि बाकी राज्यों के साथ 3 दिसंबर को चुनावी परिणाम सामने आएंगे।

    यह भी पढ़ें: चुनाव में नए चेहरों पर दांव, BJP ने 51 तो कांग्रेस ने 32 फिसदी को दिया टिकट

    खबरें और भी