Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    CG Election 2023: छत्‍तीसगढ़ में कांग्रेस ने जारी की प्रत्‍याशियों की पहली सूची, पाटन से चुनावी मैदान में उतरेंगे भूपेश बघेल

    By AgencyEdited By: Babli Kumari
    Updated: Sun, 15 Oct 2023 09:22 AM (IST)

    CG Congress Candidates List Elections 2023 छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर कांग्रेस ने प्रत्‍याशियों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने पहली लि ...और पढ़ें

    छत्‍तीसगढ़ में कांग्रेस ने नवरात्र के पहले दिन जारी की प्रत्‍याशियों की पहली सूची
    छत्‍तीसगढ़ में कांग्रेस ने नवरात्र के पहले दिन जारी की प्रत्‍याशियों की पहली सूची

    HighLights

    1. विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने 30 नामों की पहली सूची की जारी
    2. कांग्रेस ने जारी की छत्तीसगढ़ में उम्मीदवारों की लिस्ट
    3. पाटन से चुनाव लड़ेंगे भूपेश बघेल

    एएनआई, रायपुर।  छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर कांग्रेस ने प्रत्‍याशियों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने पहली लिस्‍ट में उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। कांग्रेस ने पहली लिस्‍ट में सीएम भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव सहित कई नामों की घोषणा की है। कांग्रेस ने 2023 के विधानसभा चुनाव में 75 से अधिक सीटों का लक्ष्य रखा है। 

    कांग्रेस के जारी लिस्ट में छत्तीसगढ़ के पाटन से भूपेश बघेल और अंबिकापुर से टीएस सिंह देव लड़ेंगे चुनाव। वहीं, साजा से रविंद्र चौबे, सीतापुर से अमरजीत भगत, खरसिया से उमेश पटेल, कोरबा से जय सिंह अग्रवाल, सक्‍ती से डा चरण दास महंत, आरंग से शिवकुमार डहरिया, डौंडी लोहारा से अनिला भेडि़या, नवागढ़ से गुरु रूद्र कुमार, पंडरिया से नीलकांत चंद्रवंशी, कवर्धा से मोहम्‍मद अकबर, कोंटा से कवासी लखमा, चित्रकोट से दीपक बैज, बीजापुर से विक्रम मंडावी, बस्‍तर से लखेश्‍वर बघेल को चुनाव मैदान में उतारा है।

    बता दें कि छत्‍तीसगढ़ में 90 विधानसभा सीटें हैं। छत्‍तीसगढ़ में दो चरणों 7 और 17 नवंबर को मतदान होगा। चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को जारी होंगे। 

    नोट- खबर को अपडेट किया जा रहा है। 

    यह भी पढ़ें- Congress MP Candidates List: कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की जारी, 144 नामों पर लगी मुहर