यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
BJP Leader Murder: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में BJP नेता की हत्या, मतदान से तीन दिन पहले नक्सलियों ने घटना को दिया अंजाम
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में शनिवार को नक्सलियों ने भाजपा नेता की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता वोट मांगने के लिए क्षेत्र में पहुंचे थे जहा ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में शनिवार को नक्सलियों ने भाजपा नेता की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता वोट मांगने के लिए क्षेत्र में पहुंचे थे, जहां उन्हें मौत के घाट उतार दिया गया।
छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता की हत्या
मृतक का नाम रतन दुबे बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, वह कोसलनार से जनपद सदस्य और पंचायत सदस्य थे। नारायणपुर में पहले चरण में मतदान होना है। पहले चरण का मतदान सात नवंबर को होगा।

घटनास्थल पर पहुंचे सुरक्षा बल
माना जा रहा कि चुनाव से पहले नक्सलियों ने भाजपा नेता की हत्या कर लोगों के बीच दहशत पैदा करने का काम किया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे, जहां से शव को कब्जे में लेकर नारायणपुर जिला मुख्यालय रवाना हो गए।
पहले भी हो चुकी है इस तरह की हत्या
इससे कुछ दिनों पहले मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के औंधी में नक्सलियों ने भाजपा नेता बिरजूराम की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना को हथियारों से लैस नक्सलियों ने अंजाम दिया था। बता दें कि 2009 में हुए विधानसभा चुनाव के बाद नक्सलियों ने ठीक इसी तरह भाजपा के उम्मीदवार दरबार सिंह की हत्या कर दी थी।