Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chhattisgarh Election: 'छत्तीसगढ़ में फिर बनी सरकार तो 200 यूनिट तक फ्री मिलेगी बिजली', राहुल के बाद प्रियंका गांधी ने किया वादा

    By AgencyEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Mon, 30 Oct 2023 03:27 PM (IST)

    छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने जालबंधा एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ की जनता ...और पढ़ें

    Chhattisgarh Election: राहुल के बाद प्रियंका गांधी ने किया छत्तीसगढ़ की जनता से चुनावी वादा (फोटो कांग्रेस)
    Chhattisgarh Election: राहुल के बाद प्रियंका गांधी ने किया छत्तीसगढ़ की जनता से चुनावी वादा (फोटो कांग्रेस)

    HighLights

    1. प्रियंका गांधी ने किया छत्तीसगढ़ सरकार के कामों का बखान।
    2. छत्तीसगढ़ में सबसे कम है बेरोजगारी- प्रियंका गांधी

    पीटीआई, रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने जालबंधा एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ की जनता से बड़ा वादा किया। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस छत्तीसगढ़ में सत्ता बरकरार रखती है तो 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिलगी।

    प्रियंका गांधी ने किया वादा

    कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को वादा किया कि अगर उनकी पार्टी की राज्य में फिर से सरकार बनती है तो स्वयं सहायता समूहों के ऋण माफ होंगे। इसके अलावा महिलाओं के लिए प्रति गैस सिलेंडर 500 रुपये की सब्सिडी प्रदान करने के लिए महतारी न्याय योजना शुरू करेगी। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं के पीड़ितों को मुफ्त इलाज मिलेगा।

    राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह और पद्मावती देवी को किया याद

    प्रियंका गांधी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि खैरागढ़ की यह धरती राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह और पद्मावती देवी की कर्मभूमि है। यहां पद्मावती देवी ने समाज सेवा से जुड़े अनेक कार्य किए। पंडित नेहरू और रविशंकर शुक्ल ने पद्मावती के समाज सेवा के कार्यों को देखकर उन्हें राजनीति में आने के लिए प्रेरित किया था।

    उन्होंने कहा कि पद्मावती और इंदिरा का बहुत करीबी रिश्ता था। भूपेश बघेल ने कांग्रेस की तरफ से ये रिश्ता बखूबी निभाया और वादे के मुताबिक खैरागढ़ को नया जिला बनाया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Assembly Election 2023 Live News: सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ पाटन सीट से चुनाव लड़ेंगे अमित जोगी

    प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर साधा निशाना

    इस दौरान प्रियंका ने बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने जनता से पूछा कि क्या आप उन लोगों को वोट देंगे, जो आपको धर्म के नाम पर गुमराह करते हैं और केवल आपके जीवन में समस्याएं लाते हैं या उस पार्टी को वोट देंगे जो आपके विकास और कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए काम करती है।

    छत्तीसगढ़ में सबसे कम है बेरोजगारी- प्रियंका गांधी

    प्रियंका गांधी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में आज सबसे कम बेरोजगारी है। छत्तीसगढ़ में दूसरे प्रदेशों से लोग काम करने के लिए आ रहे हैं। आपको यहां सरकार से राहत मिल रही है, खेती-किसानी अच्छी हो रही है। जबकि आपके पड़ोस के मध्य प्रदेश में केवल घोषणाएं और घोटाले हो रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- MP Assembly election 2023: कहानी उस राजा की जो राजमाता के कहने पर CM की कुर्सी पर बैठे, फिर 13वें दिन दे दिया इस्‍तीफा