Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    केजरीवाल के बाद अब आतिशी को घेरने की तैयारी, इस तेजतर्रार नेता को टिकट देगी कांग्रेस; आलाकमान से भी हो गया फैसला

    Updated: Thu, 02 Jan 2025 09:40 PM (IST)

    कांग्रेस ने दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी को कड़ी टक्कर देने की तैयारी कर ली है। पार्टी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सामने पूर्व सांसद संदीप दी ...और पढ़ें

    कालकाजी विधानसभा सीट से आतिशी को टक्कर देंगी अलका लांबा।
    कालकाजी विधानसभा सीट से आतिशी को टक्कर देंगी अलका लांबा।

    HighLights

    1. मुख्यमंत्री को उनके गढ़ में ही घेरने की रणनीति बना रही पार्टी, औपचारिक घोषणा जल्द
    2. कांग्रेस ने दिल्ली चुनाव को लेकर दो सूची जारी कर चुकी है, तीसरे की आने की है उम्मीद

    संजीव गुप्ता, नई दिल्ली। नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के सामने पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे पूर्व सांसद संदीप दीक्षित को उतारने के बाद कांग्रेस ने अब मुख्यमंत्री आतिशी को भी उनके गढ़ में ही घेरने की तैयारी कर ली है। बता दें, कांग्रेस ने दिल्ली चुनाव को लेकर दो सूची जारी कर चुकी है।

    कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से आतिशी का मुकाबला करने के लिए पार्टी अपनी दिग्गज और तेज तर्रार नेत्री अलका लांबा को उम्मीदवार बनाने जा रही है। अलका इस वक्त अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष हैं तो पूर्व में चांदनी चौक से विधायक भी रह चुकी हैं।

    अलका को टिकट देने का निर्णय उच्च स्तर

    विश्वस्त पार्टी सूत्रों के मुताबिक कालकाजी से अलका को टिकट देने का निर्णय उच्च स्तर पर हो चुका है। अब सिर्फ औपचारिक घोषणा होना शेष है। बहुत जल्द पार्टी के शेष बचे 23 उम्मीदवारों के साथ ही उनके नाम की भी घोषणा कर दी जाएगी। याद रहे कि 70 में से 47 उम्मीदवारों की घोषणा पार्टी पहले ही कर चुकी है। जंगपुरा विधानसभा से से पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के सामने कांग्रेस पहले ही पूर्व महापौर फरहाद सूरी को मैदान में उतार चुकी है।

    विरोध के चलते दूसरी सूची में नाम शामिल नहीं

    सूत्रों की मानें तो अलका लांबा के नाम की घोषणा दूसरी सूची में ही हो जाती, लेकिन स्थानीय स्तर पर इस निर्णय के प्रति हुए कुछ विरोध के चलते इसे रोक दिया गया था। बाद में पार्टी के निर्णय के आगे इस विरोध को दरकिनार और खारिज कर दिया गया।

    खबरें और भी

    पार्टी चाहती है कि कालकाजी से अलका लांबा को मैदान में उतारा जाए। ऐसे में किसी भी तरह के विरोध की कहीं कोई गुंजाइश ही नहीं रह जाती। जल्द ही उनका नाम घोषित कर दिया जाएगा। -देवेंद्र यादव, अध्यक्ष, दिल्ली कांग्रेस

    यह सही है कि मुझे कालकाजी से चुनाव लड़ने को कहा गया है। स्वयं राहुल गांधी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मुझे यह नई जिम्मेदारी सौंपी है। मेरे लिए पार्टी का निर्णय सर्वोपरि है। नववर्ष पर कालका जी मंदिर में माता रानी के दर्शन कर मैंने अपनी इस नई जिम्मेदारी का निर्वहन करना भी शुरू कर दिया है। -अलका लांबा, अध्यक्ष, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस

    यह भी पढ़ेंः CM आतिशी ने पंजाबी बाग फ्लाईओवर का किया उद्घाटन, जाम से मिलेगी मुक्ति; 18 किमी का रास्ता सिग्नल फ्री