Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • AI मास्टरक्लास
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • Mutual Funds मास्टरी
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • elections
  • general
LIVE BLOG

Assembly Election 2023 Live: 17 को MP और 25 को राजस्थान में चुनाव, छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान; 3 दिसंबर को नतीजे

Assembly election 2023। मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को चुनाव होगा। राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान होंगे। मिजोरम में भी 7 नवंबर को होगा चुनाव। वहीं, तेलंगाना में 30 नवंबर को चुनाव होगा। छत्तीसगढ़ में 7 और 17 नवंबर को होगा चुनाव। 3 दिसंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

By Piyush KumarWed, 11 Oct 2023 08:10 PM (IST)
News Article Hero Image

Assembly election 2023। पांच राज्यों की 679 विधानसभा सीटों पर चुनाव की तारीखों का आज एलान  हो गया है। 

चुनाव की तारीख 

मिजोरम - 7 नवंबर

छत्तीसगढ़ - 7, 17 नवंबर

मध्यप्रदेश - 17 नवंबर

राजस्थान - 25 नवंबर

तेलंगाना - 30 नवंबर

गिनती सभी जगह 3 दिसंबर

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया, "मिजोरम, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मध्य प्रदेश की विधानसभा सीटों को मिलाया जाए तो कुल सीटें 679 होंगीं।"

उन्होंने आगे कहा कि इस समय मिजोरम में 8.52 लाख, छत्तीसगढ़ में 2.03 करोड़, मध्य प्रदेश में 5.6 करोड़, राजस्थान में 5.2 करोड़ और तेलंगाना में 3.17 करोड़ मतदाता हैं। इन सभी को मिलाया जाए तो कुल 8.2 करोड़ पुरूष और 7.8 करोड़ महिला मतदाता हैं।

9 Oct 20234:03:20 PM
Rajasthan Election: पिछले 25-30 वर्षों में जो नहीं हुआ वह इस वर्ष होगा: सचिन पायलट

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा,"आज पांच राज्यों के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की गई। हम इसका स्वागत करते हैं। जनता अपना जनादेश घोषित करने के लिए उत्सुक है। राजस्थान में 23 नवंबर को मतदान होगा। पूरी पार्टी तैयार है।"

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि पिछले 25-30 वर्षों में जो नहीं हुआ वह इस वर्ष होगा और कांग्रेस एक बार फिर राज्य में सरकार बनाएगी। हमें जो फीडबैक मिल रहा है, उसके अनुसार सभी राज्यों में कांग्रेस मजबूत है। मुझे विश्वास है 2023 के चुनाव में कांग्रेस सभी राज्यों में सरकार बनाएगी।

9 Oct 20233:54:10 PM
Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ में चुनाव के लिए बीजेपी तैयार: सरोज पांडेय

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा हो चुकी है। तारीखों का एलान होने के बाद भाजपा नेता सरोज पांडेय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में चुनाव के लिए बीजेपी तैयार है।

उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है कि हम दोनों चरणों के चुनाव में आगे रहेंगे। कांग्रेस के तहत भ्रष्टाचार बढ़ा है और पार्टी अपना वादा पूरा करने में विफल रही है।

9 Oct 20233:27:54 PM
Assembly Election 2023 Live: कांग्रेस शासित प्रदेशों में होगी जातीय जनगणना: राहुल गांधी

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस बैठक में जातिगत जनगणना को लेकर सर्वसम्मति से फैसला लिया गया। कांग्रेस जातीय गणना के पक्ष में है। कांग्रेस वर्किंग कमेटी ने सर्वसम्मति से फैसला लिया।

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों में होगी जातीय जनगणना। छत्तीसगढ़ में जातीय जनगणना कराएंगे। 4 घंटे जातीय जनगणना पर चर्चा हुई। जब हम वायदा करते हैं तो हम वायदे को तोड़ते नहीं हैं। आज देश जातीय जनगणना चाहता है।

9 Oct 20231:53:23 PM
Assembly Election 2023 Live: सीएम शिवराज सिंह चौहान रिटायर हो चुके हैं: रणदीप सुरजेवाला

 आगामी विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान पर कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने कहा, इन सभी 5 राज्यों की जनता बीजेपी को सत्ता से बाहर कर देगी और साबित कर देगी कि 2024 में देश में बहुत बड़ा बदलाव आएगा।

उन्होंने आगे कहा कि मध्य प्रदेश में 8.5 करोड़ लोग प्रदेश भाजपा को हटाने के लिए तैयार है। एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान थक चुके हैं और रिटायर हो चुके हैं।"

9 Oct 20231:16:39 PM
Assembly Election 2023 Live: पांच राज्यों में भाजपा सरकार बनाएगी: जेपी नड्डा

चुनाव आयोग के जरिए पांच राज्यों की तारीखों के एलान के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपनी प्रतिक्रिया साझा की है। उन्होंने कहा कि भारी बहुमत से चुनाव जीतेंगे। पांच राज्यों में भाजपा सरकार बनाएगी।

9 Oct 20231:10:23 PM
Assembly Election 2023 Live: जम्मू-कश्मीर में चुनाव कराने पर क्या बोले मुख्य चुनाव आयुक्त?

जम्मू-कश्मीर में चुनाव के बारे में पूछे जाने पर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा,"राज्य में सुरक्षा स्थिति के मुताबिक यह फैसला लिया जाएगा।

9 Oct 20231:04:45 PM
Assembly Election 2023 Live: बीजेपी की विदाई का उद्घोष हो गया: मल्लिकार्जुन खरगे

विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने X हैंडल पर लिखा," बीजेपी की विदाई का उद्घोष हो गया है।"

9 Oct 202312:45:09 PM
Election Commission PC Live: चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस की बड़ी बातें

31 अक्टूबर तक पार्टियों को मिले चंदे की जानकारी देनी होगी। रिपोर्ट के बाद ही टैक्स में छूट मिलेगी।

उम्मीदवारों को चुनाव के बाद हुए खर्च की भी जानकारी देनी होगी।

चुनावी राज्यों में 940 चेक पोस्ट बनाए गए। इन चेक पोस्ट से निगरानी रखी जाएगी।

ये चेक पोस्ट राज्यों की सीमा पर बनाए जाएंगे।

ड्रग्स, शराब की तस्करी और पैसों की आवाजाही पर रखी जाएगी नजर

9 Oct 202312:35:45 PM
Assembly Election 2023 Live: मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को चुनाव

मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को चुनाव होगा। राजस्थान में 23 नवंबर को मतदान होंगे। मिजोरम में भी 7 नवंबर को होगा चुनाव। वहीं, तेलंगाना में 30 नवंबर को चुनाव होगा। छत्तीसगढ़ में 7 और 17 नवंबर होगा चुनाव। 3 दिसंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। 

9 Oct 202312:23:07 PM
विधानसभा चुनाव के लिए 1.77 लाख मतदान केंद्र होंगे: चुनाव आयोग

राजीव कुमार ने बताया कि पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए 1.77 लाख मतदान केंद्र होंगे, 1.01 लाख बूथों पर वेबकास्टिंग की सुविधा होगी। 

9 Oct 202312:22:15 PM
Assembly Election 2023 Live: पांचों राज्यों में कितने मतदाता डालेंगे वोट?

मुख्य चुनाव आयुक्त  राजीव कुमार ने जानकारी दी कि मध्यप्रदेश 5.6 करोड़, राजस्थान 5.25 करोड़, तेलंगाना 3.17 करोड़, छत्तीसगढ़ 2.03 करोड़ और मिजोरम 8.52 लाख मतदाता वोट डाल सकेंगे। 

9 Oct 202312:18:28 PM
Assembly Election 2023 Live: 60.2 लाख पहली बार वोट देने वाले मतदाता होंगे: चुनाव आयोग

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि 17 अक्टूबर से 30 नंवबर तक पूरे देश में किसी को वोटर लिस्ट में किसी तरह का बदलाव कराना है तो करा सकते हैं। 

उन्होंने आगे कहा कि मिजोरम, छत्तीसगढ़, राजस्थान, एमपी, तेलंगाना में 8.2 करोड़ पुरुष, 7.8 करोड़ महिला मतदाता और 60.2 लाख पहली बार वोट देने वाले मतदाता होंगे। 

9 Oct 202312:17:14 PM
Assembly Election 2023 Live: 5 राज्यों के 16.14 करोड़ मतदाता वोट डालें

मुख्य चुनाव आयुक्त ने जानकारी दी कि  5 राज्यों के 16.14 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे। 5 राज्यों के 679 विधानसभा सीटों पर चुनाव होगा। सभी राजनीतिक दलों का सुझाव लिया गया। 

9 Oct 202312:07:56 PM
Assembly Election 2023 Live: चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू

चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो चुकी है। जल्द होने वाला है पांच राज्य में चुनाव की तारीखों का एलान। 

9 Oct 202312:03:11 PM
Assembly Election 2023 Live: राजस्थान में कांग्रेस तो मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार

तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) का शासन है। वहीं मध्य प्रदेश में भाजपा का शासन है। छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस सत्ता में है। 

9 Oct 202311:27:33 AM
Assembly Election 2023 Live: विधानसभा चुनाव की तारीखों के लेकर क्या अटकले हैं?

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, नवंबर के दूसरे हफ्ते से दिसंबर के पहले सप्ताह के बीच विधानसभा चुनाव कराया जा सकता है। वहीं, रिजल्ट 15 दिसंबर से पहले घोषित किए जा सकते हैं।

9 Oct 202311:17:33 AM
Chhattisgarh Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ में हम भारी बहुमत से जीतेंगे: कांग्रेस

कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा ने कहा,मुझे छत्तीसगढ़ की जनता पर भरोसा है क्योंकि हमारी सरकार ने वहां काम किया है। 

उन्होंने आगे कहा," हमने जो कहा वो किया...छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस पर भरोसा करती है...हम भारी बहुमत से जीतेंगे।"

9 Oct 202310:54:26 AM
Assembly Election 2023 Live: चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे सभी नेता: सुखजिंदर सिंह रंधावा

सीडब्ल्यूसी बैठक से पहले कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा,"सीडब्ल्यूसी की बैठक में हम अपनी चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे कि हम क्या करने जा रहे हैं, कैसे करेंगे और किन नेताओं को जिम्मेदारी मिलेगी आगामी राज्य चुनाव।"

9 Oct 202310:50:00 AM
Assembly Election 2023 Live: दोपहर 12 बजे होगा चुनाव की तारीखों का एलान

चुनाव आयोग दोपहर 12 बजे आकाशवाणी भवन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाला है, जहां चुनाव की तारीखों का एलान किया जाएगा।

9 Oct 202310:25:20 AM
Assembly Election 2023 Live: राजस्थान में 200 विधानसभा सीटें

राजस्थान में विधानसभा की 200 सीटें हैं। अभी कांग्रेस की सरकार है और अशोक गहलोत मुख्यमंत्री हैं। राजस्थान में रिवाज रहा है कि कोई भी पार्टी लगातार दो बार सत्ता में नहीं आती है। देखना यही है कि यह परंपरा जारी रहती है या कांग्रेस की दोबारा सरकार बनती है।

9 Oct 202310:24:48 AM
MP Chunav 2023: एमपी में साल 2018 विधानसभा चुनाव में क्या कुछ हुआ था?

मध्य प्रदेश की पिछली विधानसभा चुनाव की बात करें तो 11 दिसंबर 2018 चुनाव नतीजे सामने आए थे। 230 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस को114 सीटें मिलीं थीं यानी बहुमत से दो सीटें कम। वहीं, भाजपा 109 सीटों मिली थी।

वोट प्रतिशत की बात करें तो भाजपा को 41 प्रतिशत वोट मिले जबकि कांग्रेस को 40.9 प्रतिशत वोट मिले थे । नतीजे सामने आने के बाद कांग्रेस ने बसपा, सपा और अन्य के साथ मिलकर सरकार बनाई। इस तरह से राज्य में 15 साल बाद कांग्रेस के नेतृत्व में सरकार बनी और कमलनाथ मुख्यमंत्री बने। हालांकि, बाद में सत्ता परिवर्तन हुआ और शिवराज सिंह चौहान सीएम बने।

9 Oct 20239:17:52 AM
Assembly Election 2023 Live: कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक आज

कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की आज बैठक होने वाली है। इस बैठक में पार्टी चुनाव रणनीतियों की समीक्षा करने वाली है।

9 Oct 20239:07:26 AM
Polls 2023 Live: क्या एक ही चरण में होंगे चुनाव?

मीडिया सूत्रों ने बताया कि राजस्थान, मध्य प्रदेश, मिजोरम और तेलंगाना जैसे राज्यों में चुनाव एक ही चरण में होंगे, जबकि छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान होने की संभावना है ।

9 Oct 20239:06:26 AM
Assembly Election 2023 Live: निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करें अधिकारी: चुनाव आयोग

 चुनाव आयोग ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने आगामी चुनावों के लिए तैनात किए जाने वाले पर्यवेक्षकों के लिए एक ब्रीफिंग बैठक को संबोधित करते हुए आयोग के पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया है कि वे समन्वित तरीके से काम करके निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करें। निष्पक्ष एवं प्रलोभन मुक्त चुनाव।

9 Oct 20238:59:01 AM
Chhattisgarh Election 2023: 90 विधानसभा सीटों पर होगी कांटे की टक्कर

छत्तीसगढ़ में कुल 90 विधानसभा सीटें हैं। राज्य में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी लड़ाई है। कांग्रेस की कोशिश है कि राज्य में एक बार फिर बघेल सरकार बने। वहीं, सत्ता परिवर्तन के लिए भाजपा ने पूरा जोर लगाया है।

साल 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 71 सीटें पर जीत हासिल करते हुए राज्य में पहली बार सरकार बनाई थी। वहीं, बीजेपी को महज 13 सीटों पर संतोष करना पड़ा था। इसके अलावा बसपा ने 2 और जनता कांग्रेस ने 3 सीटें जीती थीं।

9 Oct 20238:52:03 AM
Assembly Election 2023 Live: EC ने आज दिल्ली में बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस

मिजोरम, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना की विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज चुनाव आयोग ऐलान करने वाला है। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us